लोक अदालत में हुआ 1.6 लाख वादों का निपटारा, सरकार के पास आई ₹23 करोड़ से अधिक समझौता राशि

गौतमबुद्ध नगर : लोक अदालत में हुआ 1.6 लाख वादों का निपटारा, सरकार के पास आई ₹23 करोड़ से अधिक समझौता राशि

लोक अदालत में हुआ 1.6 लाख वादों का निपटारा, सरकार के पास आई ₹23 करोड़ से अधिक समझौता राशि

Tricity Today | लोक अदालत का आयोजन हुआ

Greater Noida : गौतमबुद्ध नगर में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में 1.6 लाख वादों की समस्या का निस्तारण किया गया। इसके अलावा करीब 23.3 करोड़ से अधिक समझौता राशि प्राप्त की गई। इस लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायाधीश अशोक कुमार की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें 36,542 वाद राजस्व न्यायालय, बैंक, बीएसएनएल, एनपीसीएल और परिवहन विभाग संबंधित 35,835 मामलों का निस्तारण किया गया है। इसी लोक अदालत में करीब 34,000 से अधिक अन्य मामलों का भी निस्तारण किया गया है।

जिला न्यायाधीश ने किया 3 वादों का निस्तारण 
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जयहिंद कुमार ने बताया कि जिला न्यायाधीश अशोक कुमार सप्तम ने 3 वादों का निस्तारण किया। इसके अलावा पीठासीन अधिकारी वाणिज्य न्यायालय ने 48 वादों का निपटारा किया है। न्यायाधीशों प्रधान ने परिवार न्यायालय के 46 मामलों का निपटारा किया है।

ऋचा उपाध्याय ने 8,908 मामलों का निस्तारण किया
उन्होंने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋचा उपाध्याय ने 8,908 मामलों का निस्तारण कर 20 लाख से अधिक की जुर्माना राशि लगाई है। बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष राकेश नागर ने बताया कि जिले में सबसे अधिक राजस्व देने वाली तहसील दादरी में लोक अदालत नहीं लगी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.