गौतमबुद्ध नगर में क्राइम का होगा खात्मा, 20 लाख लोगों के लिए बनेंगे 14 थाने, नई कोतवाली की लिस्ट जारी

खास खबर : गौतमबुद्ध नगर में क्राइम का होगा खात्मा, 20 लाख लोगों के लिए बनेंगे 14 थाने, नई कोतवाली की लिस्ट जारी

गौतमबुद्ध नगर में क्राइम का होगा खात्मा, 20 लाख लोगों के लिए बनेंगे 14 थाने, नई कोतवाली की लिस्ट जारी

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है इसी के चलते अब फैसला लिया गया है कि जिले में 14 नए थानों (कोतवाली) का उद्घाटन किया जाएगा। पूरे जिले में नए 14 थाने बनकर तैयार होंगे। इन थानों के बनने के बाद जिले में कानून-व्यवस्था और भी ज्यादा बेहतर होगी।

जिले में कहां-कहां पर बनेंगे थाने
  1. सेक्टर-106 : एक पुलिस स्टेशन नोएडा जोन के सेक्टर 106 में प्रस्तावित है। यहां पर 20 किलोमीटर के दायरे में करीब 50,000 जनसंख्या है। प्रस्तावित सेक्टर 106 कोतवाली में सलारपुर, भंगेल, हाजीपुर और गेझा समाजोजित किए जाएंगे।
  2. यमुना सपोर्ट्स सिटी : ग्रेटर नोएडा जोन में यमुना सिटी की तरफ यमुना स्पोर्ट्स सिटी थाना बनाया जाएगा। वहां पर करीब 108 वर्ग किलोमीटर के दायरे में एक लाख की आबादी है। इस कोतवाली में जगनपुर, अट्टा गुजरान, रोनिजा, कादलपुर और नोरंगपुर आदि इलाकों को समायोजित किया जाएगा।
  3. निलोनी मिर्जापुर : ग्रेटर नोएडा में करीब 105 वर्ग किलोमीटर के दायरे में एक लाख जनसंख्या है। उसी के आधार पर निलोनी मिर्जापुर कोतवाली का निर्माण किया जाएगा। इनमें दनकौर और रबूपुरा कोतवाली के काफी इलाके शामिल होंगे। फिलहाल दनकौर और रबूपुरा कोतवाली का दायरा काफी ज्यादा बड़ा है।
  4. दयानतपुर : ग्रेटर नोएडा जोन में नए थाना दयानतपुर बनाया जाएगा। जिसका क्षेत्रफल 80 वर्ग किलोमीटर के दायरे में करीब 77,000 जनसंख्या का होगा। इसमें जेवर और रबूपुरा कोतवाली की काफी इलाकों को शामिल किया जाएगा। इसमें रोही और रामनेर गांव भी शामिल होंगे।
  5. मेडिकल डिवाइस पार्क : ग्रेटर नोएडा जोन में मेडिकल डिवाइस पार्क थाना बनाया जाएगा। इसका क्षेत्रफल 80 वर्ग किलोमीटर के दायरे में 78,000 जनसंख्या का होगा। इसमें थाना रबूपुरा के गांव तनाजा, बिरमपुर और आकलपुर आदि गांवों को समायोजित किया जाएगा।
  6. रनहेरा : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आने के बाद वहां की सुरक्षा का जिम्मा काफी ज्यादा बढ़ जाएगा। किसी को ध्यान रखते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंदर रनहेरा कोतवाली का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा एयरपोर्ट के अंदर ही दयानतपुर पुलिस स्टेशन होगा।
  7. महिला थाना (सेंट्रल नोएडा) : नोएडा की तर्ज पर सेंट्रल नोएडा में महिला थाना बनाया जाएगा। सेंट्रल नोएडा में जितना इलाका आता है। इसी के लिए नए सेंट्रल नोएडा महिला थाना का निर्माण किया जाएगा।
  8. महिला थाना (ग्रेटर नोएडा) : सेंट्रल नोएडा के बाद ग्रेटर नोएडा में भी एक महिला थाना बनाया जाएगा। ग्रेटर नोएडा में काफी सारे महिलाओं से संबंधित मामले आते हैं। इन महिलाओं को लंबा सफर तय करने के बाद नोएडा के महिला थाने में जाना पड़ता है। नोएडा का महिला थाना सेक्टर-39 में है। अगर कोई महिला दनकौर, जेवर या फिर रबूपुरा की तरफ की रहने वाली है तो उसकी काफी लंबा सफर तय करना पड़ता है, लेकिन अब महिला थाना ग्रेटर नोएडा में भी बनाया जाएगा।
  9. थाना जुनपत : सेंट्रल नोएडा में जुनपत कोतवाली बनाई जाएगी। इसका क्षेत्रफल 60 वर्ग किलोमीटर होगा और जनसंख्या करीब 2 लाख होगी। स्थानीय क्षेत्र में सूरजपुर कोतवाली के पुलिस चौकी तिलपता का अधिकतर इलाका समायोजित किया जाएगा।
  10. चेरी कॉउंटरी : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में काफी तेजी के साथ आबादी बढ़ रही है। किसी को ध्यान में रखते हुए करीब 15 वर्ग किलोमीटर और साढ़े तीन लाख जनसंख्या के लिए चेरी कॉउंटरी थाना बनाया जाएगा। इसमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट के काफी गांव को समायोजित किया जाएगा।
  11. थाना गौर सिटी : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख कोतवाली से कटकर गौर सिटी थाना बनेगा। इसका क्षेत्रफल 8.71 वर्ग किलोमीटर और जनसंख्या करीब 3 लाख होगी। इसमें भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इलाकों को समायोजित किया जाएगा।
  12. ऐच्छर थाना : ग्रेटर नोएडा जोन के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में काफी इलाके आते हैं। इसमें अभी ऐच्छर पुलिस चौकी है। इस पुलिस चौकी को अब थाने के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें ग्रेटर नोएडा का सेक्टर 36 और सेक्टर 37 समेत काफी इलाकों को समायोजित किया जाएगा। पूरे जिले में सबसे बड़ा क्षेत्रफल इसी का होगा। इसका क्षेत्रफल 1250 हेक्टेयर और जनसंख्या करीब 4 लाख होगी।
  13. अजायबपुर : ग्रेटर नोएडा जोन में ही अजायबपुर थाना बनाया जाएगा। फिलहाल यह पुलिस चौकी है। इसका क्षेत्रफल भी करीब 3 लाख जनसंख्या का होगा।
  14. जहांगीरपुर : ग्रेटर नोएडा जोन में जहांगीरपुर पुलिस चौकी को विकसित किया जाएगा। जहांगीरपुर पुलिस चौकी को थाने के रूप में डेवलप किया जाएगा। इसका क्षेत्रफल 1210 हेक्टेयर और जनसंख्या करीब 2 लाख होगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.