शौच करने गई 15 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

ग्रेटर नोएडा : शौच करने गई 15 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

शौच करने गई 15 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर से शौच करने गई एक किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। दुष्कर्म की वारदात के बाद से आरोपी युवक फरार है। पीड़िता ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सूरजपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक गांव के जंगल में दूसरे जनपद का रहने वाला एक परिवार झोपड़ी बनाकर रहता है। परिवार की 15 वर्षीय लड़की गुरुवार की सुबह शौच के लिए गई थी। इस बीच गांव के रहने वाले एक युवक ने मौका पाकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.