ग्रेटर नोएडा में 20 होटल और पीजी सीज, जानिए क्यों हुआ इतना बड़ा एक्शन

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा में 20 होटल और पीजी सीज, जानिए क्यों हुआ इतना बड़ा एक्शन

ग्रेटर नोएडा में 20 होटल और पीजी सीज, जानिए क्यों हुआ इतना बड़ा एक्शन

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में 20 होटल और पीजी सीज

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने पुलिस की मदद से शहर में स्थित 20 से ज्यादा होटल और पीजी को सीज किया है। यह एक्शन ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने लिया है। यह पूरा मामला अंसल गोल्फ लिंक सोसाइटी का है। इस दौरान मौके पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर नरोत्तम सिंह, मैनजेर सुरेंद्र भाटी, जेई हरेंद्र सिंह, प्लानिंग से एमपी सिंह और बीटा-2 थाना पुलिस मौजूद रही।

रेजिडेंशियल एरिया में चला रहे थे होटल
जानकारी के मुताबिक अंसल गोल्फ लिंक पर मंगलवार की दोपहर को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी पहुंचे। दरअसल, अंसल गोल्फ लिंक पूरी तरीके से रेजिडेंशियल इलाका है। लेकिन वहां पर लोग होटल और पीजी बनाकर कारोबार चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसको लेकर अंसल गोल्फ लिंक में रहने वाले लोगों ने अथॉरिटी से की थी। इसके बाद यह एक्शन लिया गया। 

एओए को इन होटल से शिकायत थी
बताया जा रहा है कि अंसल गोल्फ लिंक में स्थित कई होटल में अवैध धंधे होते हुए मिले हैं। जिसकी वजह से निवासियों ने इसकी शिकायत की थी। एओए ने शिकायत करते हुए कहा था कि  रेजिडेंशियल एरिया में होटल, गेस्ट हाउस और पीजी बनाकर लोग व्यापार चल रहे थे। मंगलवार की दोपहर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और बीटा-2 पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.