27 खिलाड़ी स्टेट हॉल्ट के लिए चुने गए, जानिए कौन क्या खेलेगा

गौतमबुद्ध नगर : 27 खिलाड़ी स्टेट हॉल्ट के लिए चुने गए, जानिए कौन क्या खेलेगा

27 खिलाड़ी स्टेट हॉल्ट के लिए चुने गए, जानिए कौन क्या खेलेगा

Google Image | Symbolic Photo

Greater Noida News : शासन के आदेश खेल विभाग की तरफ से 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका के लिए मंडल स्तरीय छात्रावास के ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमें गौतमबुद्ध नगर के 27 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का प्रदेश स्तर पर विभिन्न खेलों के लिए चयन हुआ हैं। चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे। चयन होने बाद खिलाडियों को छात्रवास की सुविधा प्रदेश सरकार की तरफ से मुहैया कराई जाएगी। जिले में पहली बार छात्रावास के ट्रायल में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे बच्चों ने कब्जा जमाया है। बच्चों के चयन प्रकिया के बाद खेल विभाग तैयारियों में जुटा गया है। 

ट्रायल में काफी संख्या में खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
जिला क्रीडाधिकारी अनीता नागर ने बताया कि शासन के आदेश पर मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 अप्रैल को जिला स्तर पर मंडल स्तरीय छात्रावास के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया था। जिसमें करीब 250 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। उन्होंने बताया कि जिले से करीब 70  खिलाड़ी मंडल स्तर के ट्रायल के लिए गए थे। मेरठ में हुए ट्रायल में जिले के 27 खिलाड़ियों का प्रदेश स्तर के लिए हुआ हैं। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे बच्चे सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर के लिए 27 खिलाड़ियों का क्रिकेट, कबड्डी बालक और बालिका वर्ग, एथलेटिक्स बालक और बालिका वर्ग और जिमनास्टिक में चयन हुआ है। सभी खिलाड़ी अब आगरा, सहारनपुर, अमेठी, बनारस और कन्नौज में होने वाले प्रदेश स्तर के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे।

इन खिलाड़ियों का मंडल स्तर के लिए हुआ चयन
क्रीडाधिकारी अनीता नागर ने बताया कि क्रिकेट बालक वर्ग में हर्षित कुमार, कबड्डी बालक वर्ग में गौरव किशोर, बालिका वर्ग में झलक, दिव्याशी, ममता कुमारी में चयन हुआ है। जबकि एथलेटिक्स में जीया सिवाच, स्रष्टि भाटी, श्यामली मिश्रा, खुशी, शिवानी राय, भूमि शर्मा, तनिष्का भाटी, स्तुति तिवारी, निधि भाटी और जिया भाटी का चयन हुआ है। बालक वर्ग में तुषार सिसोदिया और जिम्मानास्टिक में कुलदीप का चयन हुआ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.