नोएडा पुलिस ने कोर्ट में पेश की पहली चार्जशीट, पीसी गुप्ता समेत सभी भ्रष्टाचारी अफसरों के नाम खुले

यमुना प्राधिकरण में 3000 करोड़ का जमीन घोटाला : नोएडा पुलिस ने कोर्ट में पेश की पहली चार्जशीट, पीसी गुप्ता समेत सभी भ्रष्टाचारी अफसरों के नाम खुले

नोएडा पुलिस ने कोर्ट में पेश की पहली चार्जशीट, पीसी गुप्ता समेत सभी भ्रष्टाचारी अफसरों के नाम खुले

Tricity Today | यमुना प्राधिकरण के पूर्व सीईओ पीसी गुप्ता

Greater Noida News : यमुना प्राधिकरण के पूर्व सीईओ पीसी गुप्ता समेत 29 लोगों के खिलाफ नोएडा पुलिस ने पहली चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है। इस चार्जशीट में करीब एक हजार पन्ने हैं। यह घोटाला 23 करोड़ 92 लाख 41 हजार 724 रुपये का था। पुलिस की चार्जशीट में बताया गया है कि पूर्व सीईओ पीसी गुप्ता ने अपने 29 साथियों और अफसरों के साथ मिलकर कैसे घोटाला किया। इस पूरे मामले की जांच नोएडा जोन में तैनात एक एसीपी कर रहे हैं। 

कैसे हुआ था घोटाला
इस मामले में ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाने में वर्ष 2019 में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह घोटाला वर्ष 2011-2012 में हुआ था। यमुना प्राधिकरण ने मास्टर प्लान की बात कहकर हाथरस में 42 हेक्टयर जमीन का अधिग्रहण किया था। जांच में पता चला है कि पीसी गुप्ता के नेतृत्व में हाथरस जिले के मिधावली गांव में जरुरत से ज्यादा 14 हेक्टयर जमीन खरीद ली। इस जमीन को यमुना प्राधिकरण के अफसरों ने अपने रिश्तेदारों, करीबियों और भैया-भाभी के नाम से खरीदा था। बाद में किसानों को कई गुना ज्यादा मुआवजा दिया गया। 

इन अफसरों के नाम खुले
  1. पूर्व सीईओ पीसी गुप्ता
  2. पूर्व एसीईओ सतीश कुमार
  3. पूर्व विशेष कार्याधिकारी वीपी सिंह
  4. पूर्व प्रबंधक नियोजक बृजेश कुमार
  5. पूर्व प्रबंधक परियोजना अतुल कुमार
  6. पूर्व तहसीलदार अजीत परेश
  7. राजेश शुक्ला
  8. रणवीर सिंह
  9. सुरेश चंद
  10. पूर्व लेखपाल पंंकज कुमार
  11. पूर्व नायब तहसीलदार चमन सिंह
  12. मनोज कुमार
  13. गौरव कुमार
  14. अनिल कुमार
  15. निर्दोष चौधरी
  16. सतेंद्र
  17. स्वदेश गुप्ता
  18. एएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कंसलटेंट
  19. विवेक कुमार जैन
  20. नीरव तोमर
  21. धीरेंद्र सिंह चौहान
  22. अंजलि शर्मा
  23. कुमारी बबीता
  24. मदनपाल सिंह
  25. अजीत कुमार सिंह
  26. पारसौल एग्रीटेक
  27. महामेधा अर्बन को-आपरेटिव बैंक नोएडा
  28. नोएडा कमर्शियल बैंक लिमिटेड
  29. पूर्व तत्कालीन वित्त विभाग के लेखाकार 
  30. सहायक लेखाकार
  31. पूर्व वित्त प्रबंधक एवं महाप्रबंधक वित्त

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.