योगी आदित्यनाथ का सपना पूरा करने आईं 4 कंपनियां, 26 दिसंबर को होगा फैसला

कौन बनाएगा फिल्म सिटी : योगी आदित्यनाथ का सपना पूरा करने आईं 4 कंपनियां, 26 दिसंबर को होगा फैसला

योगी आदित्यनाथ का सपना पूरा करने आईं 4 कंपनियां, 26 दिसंबर को होगा फैसला

Tricity Today | Yogi Adityanath

Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना पूरा करने के लिए 4 कंपनियां आगे आई है। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी के विकास के लिए 4 कंपनियों ने टेंडर खरीदे हैं। इसमें टी-सीरीज और बोनी कूपर की कंपनी शामिल है। अब आगामी 26 दिसंबर को टेंडर खोले जाएंगे। 

पहले चरण में 230 एकड़ विकसित होगी
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी के लिए तीसरी बार टेंडर प्रक्रिया चल रही है। पीपीपी मॉडल वाली परियोजना का पहला चरण 230 एकड़ में विकसित होगा। इसके लिए कंपनी का चयन करना है। इसमें विकासकर्ता कंपनी को 1,510 करोड़ रुपए का निवेश करना होगा। इस फिल्म सिटी के लिए 22 दिसंबर तक टेंडर जमा हो सकते है। तकनीकी निविदा 26 दिसंबर को खोली जाएगी और इसके बाद कंपनी का चयन होगा। 

इन कंपनियों के नाम सपने आए
फिल्म सिटी के विकास के लिए इस बार कंपनियों ने रुचि दिखाई है। सुपर कैसेट इंडस्ट्रीज, परमेश फिल्म्स, बे-व्यू प्रोडक्शन और फोर कंट्री प्राइवेट लिमिटेड कपंनियों ने टेंडर खरीद लिए हैं। यह कंपनियां अब अपने टेंडर जमा करेंगी। उम्मीद है कि अभी और कपंनियां टेंडर खरीदेंगी। इसके लिए कई कंपनियों ने प्राधिकरण से संपर्क किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.