पिछले 24 घंटों के दौरान 4 महिला समेत 8 लोगों की मौत, कोई छत से गिरी तो किसी ने लगाई फांसी

गौतमबुद्ध नगर: पिछले 24 घंटों के दौरान 4 महिला समेत 8 लोगों की मौत, कोई छत से गिरी तो किसी ने लगाई फांसी

पिछले 24 घंटों के दौरान 4 महिला समेत 8 लोगों की मौत, कोई छत से गिरी तो किसी ने लगाई फांसी

Tricity Today | Tricity Today

गौतम बुद्ध नगर में 24 घंटे के दौरान 8 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 4 महिलाएं और चार पुरुष हैं। इनमें से 5 लोगों की मौत सड़क हादसे में हुई। एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। एक महिला छत पर से नीचे गिर गई। जिसके बाद उसको गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। अलग-अलग मामलों में जिले में 8 लोगों की मौत हुई है।

पहला मामला : गौतमबुद्ध नगर पुलिस के प्रवक्ता अभिनेंद्र राजपूत ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में रहने वाली एक 48 वर्षीय महिला मंगलवार देर रात को अपने घर की छत से संदिग्ध अवस्था में गिर गई। इस घटना में उनकी मौत हो गई। इस घटना के बारे में थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा सूरजपुर में रहने वाली 48 वर्ष कृष्णा देवी पत्नी विपुल प्रताप सिंह मंगलवार की देर रात को अपने घर से छत से संदिग्ध अवस्था में नीचे गिर गई। इस घटना में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरा मामला : ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि बीती रात को मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रही कमलेश पत्नी रामखिलाड़ी मोटरसाइकिल से नीचे गिर गई। इस घटना में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तीसरा मामला : थाना जेवर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक ऑटो रिक्शा में मंगलवार शाम को एक अज्ञात महिला का शव पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बारे में थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार को थाना पुलिस को सूचना मिली कि यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास एक ऑटो रिक्शा में 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा है। घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

चौथा मामला : नोएडा के थाना फ़ेस-2 क्षेत्र के भंगेल गांव में रहने वाली एक 27 वर्षीय युवती ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवती की 14 मई को शादी होनी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने बताया कि भंगेल गांव के कुंडा कॉलोनी में रहने वाले सुरेंद्र की 27 वर्षीय बेटी कुमारी प्रीति ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका की 14 मई को शादी होनी थी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती ने आत्महत्या क्यों की है।

पांचवा मामला : नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-82 कट के पास एक अज्ञात डंपर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए 36 वर्ष के शाहिद रजा को टक्कर मार दिया। गंभीर हालत में उन्हें यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान आज तड़के उनकी मौत हो गई। मृतक दिल्ली के अब्दुल फजल एनक्लेव जामिया नगर में रहते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डंपर चालक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। 

छठा मामला : थाना रबूपुरा क्षेत्र के देवली पुलिया के पास ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहे प्रशांत भाटी निवासी सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर की ट्रैक्टर पलट गई। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

सातवां मामला : थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में ज्ञानेंद्र सिंह नामक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

आठवां मामला : थाना रबूपुरा क्षेत्र के ही चचूला दनकौर नहर मार्ग पर एक मोटरसाइकिल सवार  अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में जितेंद्र नामक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.