दिल्ली के जिला बदर बदमाश को ग्रेटर नोएडा में लगी गोली, जिसको बनाया आरोपी, वह यहां पर कैद मिला

बड़ी खबर : दिल्ली के जिला बदर बदमाश को ग्रेटर नोएडा में लगी गोली, जिसको बनाया आरोपी, वह यहां पर कैद मिला

दिल्ली के जिला बदर बदमाश को ग्रेटर नोएडा में लगी गोली, जिसको बनाया आरोपी, वह यहां पर कैद मिला

Tricity Today | Symbolic Photo

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में एक गंभीर घटना सामने आई है। दिल्ली के जिला बदर विशाल को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी। विशाल ने आरोप लगाया कि यह गोली डाढ़ा गांव के निवासी लक्की भाटी ने मारी है, लेकिन पुलिस की जांच में मामला कुछ और ही निकलकर सामने आया।

दोस्तों ने दी गवाही
पुलिस को गुरुवार सुबह सूचना मिली कि विशाल को कासना कोतवाली क्षेत्र के डाढ़ा गोलचक्कर के पास गोली लगी है। उसने लक्की का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि वही उसे गोली मारने वाला है। इस आरोप की पुष्टि करने के लिए विशाल के दो दोस्तों ऋषभ और वंश ने भी गवाही दी। लेकिन जब पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच की तो कई संदिग्ध बातें उजागर हुईं।

जांच में हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस ने पता लगाया कि घटना के समय लक्की अजायबपुर के एक नशा मुक्ति केंद्र में मौजूद था और वहां की सीसीटीवी फुटेज भी उनके कब्जे में ले ली गई है। जांच में सामने आया कि विशाल और उसके दोस्तों ने घटना के समय कई बार घटनास्थल बदला, जिससे पुलिस को शक हुआ। जैसे ही पुलिस ने गहनता से पूछताछ शुरू की। दोनों गवाह अचानक मोबाइल स्विच ऑफ कर गायब हो गए। जिससे यह स्पष्ट हुआ कि कुछ छिपाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस का बयान 
डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खां ने बताया कि विशाल, लक्की, ऋषभ और वंश सभी दोस्त हैं। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले इन सभी के बीच शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था। ऐसा लगता है कि उसी विवाद का बदला लेने के लिए विशाल ने झूठा आरोप लगाया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.