पत्नी के जाने के बाद उठाया खौफनाक कदम, तड़पकर तोड़ दिया दम 

ग्रेटर नोएडा में मिली लाश : पत्नी के जाने के बाद उठाया खौफनाक कदम, तड़पकर तोड़ दिया दम 

पत्नी के जाने के बाद उठाया खौफनाक कदम, तड़पकर तोड़ दिया दम 

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में कुलेसरा गांव के एक घर में प्लंबर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति का शव घर में पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। हालांकि मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दो दिन पहले पत्नी से हुआ था झगड़ा  
मूल रूप से फर्रुखाबाद निवासी 45 वर्षीय विनोद अपने परिवार के साथ कुलेसरा गांव में किराए के मकान में रहता था। वह ग्रेटर नोएडा में प्लंबर का काम करता था। मंगलवार सुबह विनोद का परिवार घर से बाहर गया हुआ था। वह घर पर अकेला था। देर शाम जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने विनोद को कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा पाया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दो दिन पहले विनोद का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। 

जमकर पीता था शराब
उसी दिन विनोद की पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद से विनोद परेशान था। विनोद अत्यधिक शराब का सेवन करता था। इस कारण उसका अपनी पत्नी से झगड़ा होता रहता था। पुलिस ने आशंका जताई है कि विनोद ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.