दुष्कर्म कर जबरन कराया गर्भपात, विरोध करने पर हत्या का किया प्रयास

ग्रेटर नोएडा में महिला से दरिंदगी : दुष्कर्म कर जबरन कराया गर्भपात, विरोध करने पर हत्या का किया प्रयास

दुष्कर्म कर जबरन कराया गर्भपात, विरोध करने पर हत्या का किया प्रयास

Tricity Today | पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में महिला से दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाए। महिला के गर्भवती होने पर जबरन दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी हत्या का प्रयास किया।

ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक दादरी क्षेत्र के एक गांव निवासी विनय भाटी ने नौ महीने पहले एक महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और सहमति के साथ रहने लगे। महिला को गर्भवती होने के बाद विनय उनके साथ मारपीट करने लगा। गर्भवती महिला को दवाई खिलाकर जबरन गर्भपात करा दिया। जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना की शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की गई।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर पीड़ित महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर थाना दादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.