आम आदमी पार्टी ने किया हंगामा, कहा- अमनदीप डुली को जेल भेजना चाहिए

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी फर्जी नियुक्ति : आम आदमी पार्टी ने किया हंगामा, कहा- अमनदीप डुली को जेल भेजना चाहिए

आम आदमी पार्टी ने किया हंगामा, कहा- अमनदीप डुली को जेल भेजना चाहिए

Tricity Today | Aam Aadmi Party workers

Greater Noida : अथॉरिटी में हुई फर्जी नियुक्ति और 10 प्रतिशत आबादी के प्लॉट आवंटन में हुए फर्जीवाडे़ में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर आम आदमी पार्टी मांग पत्र सौंपा है। दोनों मामलों को लेकर आम आमदी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर जोरदार प्रर्दशन कर धरना दिया। 

ऐसे किया फर्जीवाड़ा
आम आमदी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीईओ के नाम मांग पत्र साैंपा है। जिसमें लिखा है कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में  भ्रष्टाचार की सभी हदें पार कर दी है। करीब 8 साल से स्वंयभू बनकर अपने आपको यूनियन का अध्यक्ष बताने वाले गजेंद्र चौधरी ने अपनी पत्नी, दोनों बेटे, भतीजे, भतीजे की बहू समेत दस लोगों को अथॉरिटी में  नौकरी पर रखवा दिया।

अफसरों को नहीं लगता भ्रष्टाचार करते हुए डर
आम आदमी के प्रवक्ता प्रोफेसर एके सिंह ने कहा कि भर्ती में शामिल एसीईओ अमनदीप सिंह डुली को बर्खास्त कर तुरंत जेल भेज देना चाहिए। भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टोरलेंस की बात करने वाले बीजेपी सरकार अथॉरिटी में अहम पदों पर भ्रष्ट अफसरों को तैनात कर रही है। इन अफसरों का दुस्सास इतना बढ गया है कि भ्रष्टाचार करते हुए जरा सा भी डर नहीं है। 

ऐसे किया करोड़ों का घोटाला
उन्होंने कहा कि 10 प्रतिशत आबादी के प्लॉट आवंटन में जमकर घपला किया जा रहा है। जो लोग कोर्ट भी नहीं गए, उन्हे भी दस प्रतिशत आबादी के प्लॉट आवंटन कर दिए गए है। लीज बैक के नाम पर 50 हजार वर्ग मीटर तक जमीन पोश सेक्टरों में बेस्ट लोकेशन पर छोड दी गई। लीज बैक में बड़ा खेल हो रहा है। दस हजार वर्ग रूपए वर्ग मीटर की जमीन को एक लाख रूपए वर्ग मीटर की जमीन लीजबैक कर बेस्ट लोकेशन पर लगा डाला।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.