अभिषेक ग्रेटर नोएडा के डीसीपी बने

BIG BREAKING : अभिषेक ग्रेटर नोएडा के डीसीपी बने

अभिषेक ग्रेटर नोएडा के डीसीपी बने

Tricity Today | अभिषेक ग्रेटर नोएडा के डीसीपी बने

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह का तबादले के बाद अब जिले के डीसीपी क्राइम अभिषेक को ही ग्रेटर नोएडा डीसीपी का चार्ज दिया गया है। अभिषेक अभी तक गौतमबुद्ध नगर के डीसीपी क्राइम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उनको ग्रेटर नोएडा के डीसीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डीसीपी राजेश कुमार सिंह का सोमवार को ही तबादला हुआ है। 

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को 3 आईपीएस अफसरों के तबादले किए थे। इनमें ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह भी शामिल हैं। राजेश कुमार सिंह का स्थानांतरण फतेहपुर कर दिया गया है। उन्हें फतेहपुर का पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है। इसके अलावा आईपीएस अफसर सतपाल और आकाश तोमर को भी स्थानांतरित किया गया है। 

राज्य मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह को गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट से स्थानांतरित करके फतेहपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक सतपाल का तबादला प्रतापगढ़ कर दिया गया है। उन्हें प्रतापगढ़ का एसपी बनाकर भेजा गया है। स्थानांतरण से प्रभावित होने वाले तीसरे आईपीएस अधिकारी आकाश तोमर हैं। आकाश तोमर ने चिकित्सा अवकाश लिया है। लिहाजा, उन्हें पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। आकाश तोमर अभी प्रतापगढ़ के एसपी थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.