एक्टिव सिटीजन टीम ने निभाई जिम्मेदारी, खुद झाड़ू लगाकर लोगों को किया जागरूक

ग्रेटर नोएडा में सफाई कर्मियों की हड़ताल : एक्टिव सिटीजन टीम ने निभाई जिम्मेदारी, खुद झाड़ू लगाकर लोगों को किया जागरूक

एक्टिव सिटीजन टीम ने निभाई जिम्मेदारी, खुद झाड़ू लगाकर लोगों को किया जागरूक

Tricity Today | खुद झाड़ू लगाकर लोगों को किया जागरूक

Greater Noida News : हाइटेक सिटी में पिछले करीब एक हफ्ते से सफाईकर्मी हड़ताल पर है। जिसकी वजह से चारों तरफ गंदगी और कूड़े का अंबार लगा हुआ है। ऐसे में एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य ने खुद झाड़ू लगाकर शहर वासियों से एक बड़ी अपील की है। उन्होंने कहा है कि अगर सेक्टरवासी जागरूक होंगे तो उनके आसपास गंदगी नहीं हो सकती। जब तक हड़ताल चल रही है, तब तक सेक्टरवासी अपने आसपास खुद झाड़ू लगाकर साफ-सफाई कर सकते हैं।

पिछले एक हफ्ते से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर
दरअसल, पिछले एक हफ्ते से ग्रेटर नोएडा शहर में सभी कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इस वजह से सभी सेक्टरों और सड़कों पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इस समय हालत ऐसी है कि घर के बाहर गंदगी ही गंदगी है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से शहर की सुंदरता मिट्टी में मिलती जा रही है। दिवाली से पहले सफाई कर्मचारी हड़ताल पर गए थे और अब दिवाली के बाद भी यही हाल है। सफाई कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होने की वजह से वह काम पर वापस नहीं लौट रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनको काफी समय का वेतन नहीं मिला है, वह अपनी वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।

खुद झाड़ू लगाकर निभाई जिम्मेदारी
ऐसे में अब एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी ने मंगलवार को खुद झाड़ू लगाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया है। हरेंद्र भाटी का कहना है, "जब तक सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म नहीं होती, तब तक निवासियों को अपने आसपास की सफाई का जिम्मा खुद उठाना होगा और यह कोई बड़ी बात नहीं है। मैंने अपने सेक्टर की गली में झाड़ू लगाई है। झाड़ू लगाने के बाद पूरी गली चमक रही है। कहीं पर गंदगी दिखाई नहीं दे रही और ऐसा हम सभी कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है।" उन्होंने कहा है कि वैसे भी लोगों को अपने घर के आसपास रोजाना साफ-सफाई करनी चाहिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.