डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक के बाद केशव प्रसाद मौर्य आए गौतमबुद्ध नगर, डॉ.महेश शर्मा के पक्ष में मांगे वोट

लोकसभा चुनाव 2024 : डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक के बाद केशव प्रसाद मौर्य आए गौतमबुद्ध नगर, डॉ.महेश शर्मा के पक्ष में मांगे वोट

डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक के बाद केशव प्रसाद मौर्य आए गौतमबुद्ध नगर, डॉ.महेश शर्मा के पक्ष में मांगे वोट

Tricity Today | डॉ.महेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य

Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को गौतमबुद्ध नगर पहुंचे। उन्होंने जिले में सांसद उम्मीदवार डॉक्टर महेश शर्मा के पक्ष में वोट मांगे। केशव प्रसाद मौर्य का डॉ.महेश शर्मा ने खुर्जा विधानसभा में जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर खूब निशाना साधा है।

"केवल योगी ने अपराध को रोका"
केशव प्रसाद मौर्य ने गौतमबुद्ध नगर की भूमि पर कहा, "उत्तर प्रदेश काफी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। योगी राज में लोग सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। विपक्ष ने केवल यूपी को अपराध में आगे बढ़ाया है, जिसको कम करने का काम केवल योगी आदित्यनाथ ने किया है।"

डॉ.महेश शर्मा के पक्ष में मांगे वोट
डिप्टी सीएम ने आगे कहा, "इस बार हमें दोबारा से देश में मोदी को लाना है। इसलिए डॉ.महेश शर्मा के पक्ष में वोट दें। डॉ.महेश शर्मा आपकी आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे।" इस दौरान डॉ.महेश शर्मा ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आभार व्यक्त किया। सम्बोधन के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की है।Image
चौथी बार मैदान में डॉ.महेश शर्मा
डॉ.महेश शर्मा ने पहली बार वर्ष 2009 में चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा से डॉक्टर महेश शर्मा और बसपा से सुरेंद्र सिंह नागर के बीच कांटे की टक्कर हुई थी, जिसमें सुरेंद्र सिंह नागर सांसद बन गए थे। उसके बाद वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में डॉक्टर महेश शर्मा ने जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र भाटी को हरा दिया था। नरेंद्र भाटी अब भाजपा में हैं और एमएलसी हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर डॉ.महेश शर्मा का मुकाबला बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सतवीर गुर्जर से हुआ। जिसमें डॉक्टर महेश शर्मा को 8,30,812 वोट मिले। जबकि, सतवीर गुर्जर को 4,93,890 वोट मिले थे। महेश शर्मा ने बड़ी जीत हासिल की थी। अब चौथी बार डॉ.महेश शर्मा सांसद का चुनाव लड़ेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.