डेढ़ माह बाद जेवर को मिला नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी, जानिए किसको मिली जिम्मेदारी 

नियुक्ति : डेढ़ माह बाद जेवर को मिला नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी, जानिए किसको मिली जिम्मेदारी 

 डेढ़ माह बाद जेवर को मिला नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी, जानिए किसको मिली जिम्मेदारी 

Tricity Today | जेवर को मिला नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी

Greater Noida News : जेवर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश चन्द शुक्ला का तबादला कानपुर जनपद हो जाने के बाद जेवर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी का पद रिक्त चल रहा था। लोगों की मांग पर नगर पंचायत जहांगीरपुर में तैनात अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार खरवार को जेवर नगर पंचायत का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

ज्ञात रहे कि विगत करीब डेढ़ माह पूर्व शासन द्वारा जेवर नगर पंचायत में तैनात अधिशासी अधिकारी दिनेश चन्द शुक्ला का स्थनान्तरण कर दिया गया था और उसी समय से जेवर नगर पंचायत में किसी ईओ की नियुक्ति नहीं होने से अधिशासी अधिकारी का पद खाली चल रहा था। नगर पंचायत कर्मचारियों के सामने भी कई समस्याऐं उत्पन्न हो गई थीं। नगर में नगर पंचायत द्वारा कराये जाने वाले विकास कार्यों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा था। 

स्थानीय लोगों की मांग पर जहांगीरपुर नगर पंचायत में तैनात अशोक कुमार खरवार को जेवर नगर पंचायत का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभर ग्रहण कर लिया है। अब करीब डेढ़ माह से रूके नगर के कार्याें को गति मिलेगी। इस दौरान कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार खरवार का नगर पंचायत के ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.