AIIMS के डॉक्टर के साथ यमुना एक्सप्रेसवे पर मारपीट, थाने पहुंचा मामला तो...

Greater Noida News : AIIMS के डॉक्टर के साथ यमुना एक्सप्रेसवे पर मारपीट, थाने पहुंचा मामला तो...

AIIMS के डॉक्टर के साथ यमुना एक्सप्रेसवे पर मारपीट, थाने पहुंचा मामला तो...

Google Images | Symbolic images

Greater Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे पर एम्स में तैनात डॉक्टर के साथ ससुराल वालों के द्वारा मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि पीड़ित को आरोपियों ने कई दिनों से परेशान कर रखा है। इसको लेकर दनकौर थाना क्षेत्र में मुकदमा पंजीकृत है और जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक साबौता गांव निवासी राकेश शर्मा दिल्ली स्थित एम्स में हृदय रोग के डॉक्टर है। उन्होंने बताया कि वह कार से रोजाना ऑफिस जाते हैं। यमुना एक्सप्रेसवे पर जाने के दौरान कार सवार चार लोगों ने उन पर हमला कर दिया है। हालांकि आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित ने बताया कि हमला करने वाले उनके ससुराल वाले हैं। इस मामले में पीड़ित के साले और साथियों पर मुकदमा दर्ज किया गया। 

दोनों पक्षों में हुआ समझौता 
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पूछताछ की गयी तो परिवार में अब दोनों पक्षों में इस बात को लेकर समझौता भी हो गया है। कई दिनों से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.