पृथला से लेकर ग्रेटर नोएडा तक अखिलेश यादव का स्वागत, चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए मूल मंत्र

Loksabha Election : पृथला से लेकर ग्रेटर नोएडा तक अखिलेश यादव का स्वागत, चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए मूल मंत्र

पृथला से लेकर ग्रेटर नोएडा तक अखिलेश यादव का स्वागत, चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए मूल मंत्र

Tricity Today | अखिलेश यादव

Greater Noida News : आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कमर कस ली है। अखिलेश यादव सत्ताधारी पार्टी पर सोशल मीडिया के अलावा धरातल पर उतरकर भी हमला बोल रहे हैं। साथ ही जगह-जगह जाकर पार्टी को और मजबूत करने में जुटे हैं। इस सिलसिले में बुधवार को अखिलेश यादव नोएडा और ग्रेटर नोएडा दौरे पर रहें। पृथला फ्लाईओवर पर अखिलेश यादव का काफिला पहुंचते ही स्वागत करने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। सपा कार्यकर्ता अपने नेता से मिलने के लिए काफी उत्साहित दिखाई दिए।

ग्रेटर नोएडा में भी जोरदार स्वागत
इसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंचे। ग्रेटर नोएडा आगमन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में सूरजपुर गोलचक्कर पर उनका जोरदार स्वागत किया। अखिलेश यादव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्रेटर नोएडा आए थे। इस दौरान करीब 3 घंटे तक अखिलेश यादव जिले में रहे और आगामी कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दिए। देर शाम कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापस दिल्ली लौट गए।

यह रहे मौजूद
इस मौके पर मुख्य रुप से जिला महासचिव सुधीर तोमर, यूनुस प्रधान, कुंवर नादिर अली, पीतांबर शर्मा, औरंगजेब अली कपिल ननका, अब्दुल हमीद, सुरेंद्र नागर, वकील सिद्दीकी, राकेश गौतम, मनोज भाटी एडवोकेट, विनीत यादव, मेहंदी हसन, संजय खान, जाने आलम नूरी, अकबर खान, हुकुम सिंह भारती, विपिन सेन, ओंकार भाटी, वीरपाल नागर, अनीस अहमद, विजेंद्र चौहान, सुमित पंडित, संजय यादव, गजेन्द्र यादव, विनय शर्मा, देवेंद्र भाटी, अनिल नागर, दिगंबर सिंह, महेश जाटव, मुरारी लाल गौतम,  प्रेमपाल रावल, डॉ जावेद आलम, दीपक रावल, यूनुस मेहंदी, अतुल प्रधान, अभिषेक भाटी, प्रीत प्रधान, हरेंद्र लाला, सोहेल गुड्डा, राशिद खान, जावेद अंसारी, कपिल दीक्षित आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.