ग्रेटर नोएडा में भगवान भोलेनाथ का अद्भुत रूप, राधा-कृष्ण के डांस ने जीत किया दिल

नवरात्रि 2023 : ग्रेटर नोएडा में भगवान भोलेनाथ का अद्भुत रूप, राधा-कृष्ण के डांस ने जीत किया दिल

ग्रेटर नोएडा में भगवान भोलेनाथ का अद्भुत रूप, राधा-कृष्ण के डांस ने जीत किया दिल

Tricity Today | हिमालय प्राइड सोसाइटी में कार्यक्रम

Greater Noida News : नवरात्रि के दिनों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी हाउसिंग सोसाइटी में नौदुर्गा देवी विराजमान है। जिले की सभी हाउसिंग सोसाइटी में धूमधाम के साथ नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इसी बीच ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित हिमालय प्राईड हाउसिंग सोसाइटी में दो जगह माता रानी को विराजमान किया गया। यहां पर 10 दिनों तक दुर्गा शक्ति की पूजा की जा रही है। 

हिमालय प्राईड सोसाइटी में हुआ कार्यक्रम
अष्टमी के दिन हिमालय प्राईड हाउसिंग सोसाइटी में धूमधाम के साथ माता की झांकी निकाली। इस दौरान भगवान भोलेनाथ का अद्भुत रूप देखने को मिला। कलाकार ने अपने पीछे नागराज और गले में खोपड़ी की माला पहनकर भोले भगवान का रूप धारण किया। जिनको देखने के लिए भीड़ उमड़ गई। 

देखने के लिए उमड़ी भीड़
इसके अलावा राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी निकाली गई। जिसको देखकर लोगों का दिल खुश हो गया। नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में काफी हाउसिंग सोसाइटी में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान राधे-कृष्णा का डांस भी हुआ। जिस पर सभी महिलाएं और बच्चे खूब झूमे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.