ग्रेटर नोएडा में शाहरुख खान और प्रियंका चौपड़ा समेत इन कलाकारों को मिलेगा विला, जानिए क्यों

फिल्म सिटी : ग्रेटर नोएडा में शाहरुख खान और प्रियंका चौपड़ा समेत इन कलाकारों को मिलेगा विला, जानिए क्यों

ग्रेटर नोएडा में शाहरुख खान और प्रियंका चौपड़ा समेत इन कलाकारों को मिलेगा विला, जानिए क्यों

Tricity Today | Symbolic Image

Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना कुछ महीनो में पूरा होने की तरफ चलने लगेगा। गुरुवार (27 जून 2024) का दिन उत्तर प्रदेश सरकार और गौतमबुद्ध नगर के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ है। आज (गुरुवार) को गौतमबुद्ध नगर की जमीन पर बनने वाले फिल्म सिटी को लेकर समझौता पत्र साइन किया गया। यहां पर बनने वाली फिल्म सिटी को बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप मिलकर बनाएंगे। इसी के साथ फिल्म सिटी से जुड़ी बड़ी-बड़ी जानकारी बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप की तरफ से दी गई है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tricity Today (@tricitytoday)

 
आएंगे बड़े-बड़े कलाकार तो...
बताया गया है कि जो भी अभिनेता-अभिनेत्री या कलाकार गौतमबुद्ध नगर में बनने वाली फिल्म सिटी में आएंगे, उनको रहने के लिए खास सुविधा की जाएगी। जो भी कलाकार आएंगे, उनको विला दिया जाएगा। इससे उनको समस्याओं का सामने नहीं करना पड़ेगा। अभिनेता या कलाकारों को कोई समस्या नहीं होगी। बोनी कपूर ने बताया, "देश की अधिकतर फिल्म सिटी में देखा जाता है कि कलाकार किसी होटल में रुकते हैं। जब किसी व्यक्ति को पता चल जाता है कि शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, सलमान खान, सैफ अली खान, बिपाशा बसु, अजय देवगन या अक्षय कुमार जैसा कोई अभिनेता किसी होटल में रुका हुआ है तो वहां पर लोग इकट्ठा हो जाते हैं।"

इसलिए बनाया यह प्लान
बोनी कपूर ने आगे कहा, "कलाकार किसी को नाराज भी नहीं करना चाहता क्योंकि वह उसका फैंस होता है। अब ऐसे में जब भी कलाकार किसी होटल में जाता है तो नीचे लॉबी में उसके फैंस उसका इंतजार करते हैं, उससे मिलना चाहते हैं या उसके साथ सेल्फी लेना चाहते हैं। इन सभी से कलाकार परेशान हो जाता है। काफी बार तो ऐसा होता है कि कलाकार शूटिंग के टाइम पर भी लेट हो जाता है, लेकिन अगर उनको विला की सुविधा दी जाएगी तो ऐसा नहीं होगा। वह विला से बाहर आकर अपनी गाड़ी में बैठेगा और वह सीधा शूटिंग के लिए चला जाएगा। शूटिंग खत्म होने के बाद वापस विला में गाड़ी में बैठकर आ जाएगा। इस तरीके से हम कलाकारों को फायदा देंगे। उनकी समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। हालांकि, हम किसी भी कलाकार को विला में रुकने के लिए बाध्य नहीं करेंगे। हम उसको एक ऑफर देंगे। बाकी उसकी मर्जी होगी कि वह स्वीकार करें या फिर किसी होटल में जाकर रुके।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.