गौतमबुद्ध नगर के दो बड़े चेहरे हुए सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता, जानिए दोनों नेताओं का इतिहास

BIG BREAKING : गौतमबुद्ध नगर के दो बड़े चेहरे हुए सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता, जानिए दोनों नेताओं का इतिहास

गौतमबुद्ध नगर के दो बड़े चेहरे हुए सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता, जानिए दोनों नेताओं का इतिहास

Tricity Today | अतुल शर्मा और प्रमेन्द्र सिंह भाटी हुए सपा में शामिल

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर के बड़े चेहरे एडवोकेट अतुल शर्मा ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। अतुल शर्मा के अलावा भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party), कांग्रेस (Congress) और बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) में काम कर कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा हैं।

एडवोकेट अतुल शर्मा गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव पद पर कार्य कर चुके हैं। अतुल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी में 2009 में कदम रखा था। अतुल शर्मा भाजपा के दिग्गज नेता के रूप में जाने जाते थे। वो 2009 से 2012 तक गौतमबुद्ध नगर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे। 2009 लोकसभा चुनाव में उन्होंने डॉ.महेश शर्मा के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

एक समय में वह पूर्व केंद्रीय मंत्री और गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ.महेश शर्मा के सबसे नजदीकी लोगों में थे। 2009 लोकसभा चुनाव में सांसद डॉ.महेश शर्मा ने पहली बार गौतमबुद्ध नगर से चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बाद में दोनों के बीच मनमुटाव हुआ। जिसके चलते अतुल शर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया था। अब 6 वर्ष कि निष्कासन अवधि पूरी होने के बाद पिछले दिनों अतुल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ने की विधिवत घोषणा की थी। अब शुक्रवार को अतुल शर्मा को अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई है।

इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट प्रमेन्द्र सिंह भाटी और जिले के कई वकील शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। प्रमेंद्र सिंह भाटी एडवोकेट की गौतमबुद्ध नगर के वकीलों में अच्छी पकड़ है। आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर के ब्राह्मण समाज से कई बड़े चेहरे पिछले दिनों समाजवादी पार्टी का दामन थाम चुके हैं। 

अतुल शर्मा से पहले कांग्रेस के पुराने नेता पीतांबर शर्मा भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। इसके बाद करीब दो दशक तक बहुजन समाज पार्टी में काम कर चुके संजीव त्यागी ने भी समाजवादी पार्टी ज्वाइन की थी। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को अतुल शर्मा और पर प्रमेन्द्र भाटी एडवोकेट के साथ बड़ी संख्या में जिले के वकील और ब्राह्मण समाज के लोग समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.