महिंद्रा और मर्सिडीज नहीं आईं, दोनों पॉपुलर ब्रांड खींचते हैं भीड़, अब इन गाड़ियों को देखेंगे दर्शक

Auto Expo 2023 : महिंद्रा और मर्सिडीज नहीं आईं, दोनों पॉपुलर ब्रांड खींचते हैं भीड़, अब इन गाड़ियों को देखेंगे दर्शक

महिंद्रा और मर्सिडीज नहीं आईं, दोनों पॉपुलर ब्रांड खींचते हैं भीड़, अब इन गाड़ियों को देखेंगे दर्शक

Google Image | ऑटो एक्सपो 2023

Greater Noida : ऑटो एक्सपो 2023 में भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा और ग्लोबल लग्जरी ब्रांड मर्सिडीज़ नहीं आई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि ऑटो एक्सपो 2023 को इन दोनों कंपनियों का ना आना भारी पड़ सकता है। दरअसल, यह दोनों ब्रांड भीड़ खींचते हैं। हालांकि, आयोजकों ने मारुति सुजुकी और टाटा कंपनी से भरपाई करने की कोशिश की है। मारुति ने जिम्मी और टाटा ने Harrier EV ने लॉन्च की है। बताया जा रहा है कि मारुति सुजुकी की जिम्मी महिंद्रा की थार और स्कॉर्पियो को टक्कर दे सकती है। वहीं, टाटा मोटर्स की Harrier EV लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करगी। हालांकि, इस बात का गुरुवार को पता चलेगा।

महिंद्रा और मर्सिडीज़ कंपनियां नहीं आई
इस बार ऑटो एक्सपो 2023 में महिंद्रा और मर्सिडीज़ कंपनी नहीं आई हैं। दोनों कंपनियों ने आने का कारण नहीं बताया है। इसका फायदा टाटा और मारुति सुजुकी को मिलने की उम्मीद है। लोग टाटा और मारुति सुजुकी की कारें देखेंगे। दोनों कंपनी ने अपनी गाड़ियां लांच की हैं, जो अपने आप में आकर्षक हैं। मारुति सुज़ुकी की जिम्मी गाड़ी लॉन्च हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत 12.95 से लेकर 16 लाख रुपए के बीच में होगी। बड़ी बात यह है कि जिम्मी में 5 डोर हैं। गाड़ी काफी आकर्षक दिख रही है।

जिम्मी की खासियत
भारत में जिम्मी को 4 व्हील ड्राइव और 5 डोर वर्जन में लागू किया गया है। इस गाड़ी में 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर और K15B का इंजन दिया गया है। इस गाड़ी में दो ऑप्शन मिलेंगे। पहले में 5 स्पीड मैन्युअल और दूसरे में 4 स्पीड ऑटोमेटिक मिलेगा। कंपनी का कहना है कि इसे एसयूवी में लांच किया जा सकता है। जिसके बाद यह काफी गाड़ियों को टक्कर देगी। इसको सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी बेहतर बनाया गया है। इसमें 15 और 16 इंच टायर्स के ऑप्शन भी दिए गए हैं। इसका लुक बेहद खास होगा। 

महिंद्रा की स्कॉर्पियो को दे सकती है टक्कर
मारुति सुजुकी की जिम्मी गाड़ी अपने आप में अनोखी है। ऐसा मॉडल किसी भी कंपनी ने अभी तक लॉन्च नहीं किया है। यह गाड़ी काफी आकर्षित है। कंपनी का दावा है कि महिंद्रा की स्कॉर्पियो गाड़ी को यह टक्कर दे सकती है। इसके पीछे असली कॉपी कमाल के हैं और लुकिंग भी काफी जबरदस्त है। बताया जा रहा है कि इसका थर्ड मॉडल 12.95 लाख और टॉप मॉडल करीब 16 लाख रुपए हो सकता है।

हैरियर और सिएरा के ईवी वर्जन भी कम नहीं
टाटा मोटर्स कंपनी ने टाटा हैरियर और सिएरा के ईवी वर्जन पेश किए हैं। इसने अविन्या के साथ अपनी कॉन्सेप्ट कर्व कार भी पेश की है। ऑटो एक्सपो में टाटा सिएरा ईवी आई है। टाटा हैरियर को 2023 ऑटो एक्सपो में ईवी मॉडल में पेश किया है। टाटा ने अपनी कॉन्सेप्ट ईवी टाटा अविन्या का खुलासा किया है। कॉन्सेप्ट ईवी कंपनी के जेनरेशन-3 ईवी आर्किटेक्चर पर आधारित है। टाटा कर्व कॉन्सेप्ट कार रेड अवतार में है। कॉन्सेप्ट कार एक आईसीई इंजन है। टाटा अलट्रोज़ आई-सीएनजी मॉडल को ज्यादा बूट स्पेस के साथ शोकेस किया गया है। यह ट्विन सिलेंडर इंजन से लैस है और 1.2 पेट्रोल इंजन और 1.5 डीजल इंजन मॉडल में उपलब्ध होगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.