अवतार सिंह भड़ाना ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे कलेक्ट्रेट, कहा- मैं करुंगा जेवर का विकास

जेवर विधानसभा चुनाव 2022 : अवतार सिंह भड़ाना ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे कलेक्ट्रेट, कहा- मैं करुंगा जेवर का विकास

अवतार सिंह भड़ाना ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे कलेक्ट्रेट, कहा- मैं करुंगा जेवर का विकास

Social Media | अवतार सिंह भड़ाना

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर की जेवर विधानसभा से रालोद प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना सोमवार को अपना नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान अवतार सिंह भड़ाना ट्रैक्टर पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। अवतार सिंह भड़ाना ने नामांकन दाखिल करने से पहले भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। 

में किसानों का दर्द समझता हूं
अवतार सिंह भड़ाना ने कहा, "जेवर एयरपोर्ट की परियोजना काफी समय पहले बन चुकी थी, लेकिन अभी तक कुछ बना नहीं हैं, बल्कि किसानों के घर उजाड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि में गौतमबुद्ध नगर का वोटर हूं, इसलिए में किसानों का दर्द समझता हूं। जब हमारी सरकार बनेगी तो में सबसे पहले किसानों की समस्याओं को उठाउंगा।"

में ट्रैक्टर से लड़ाई लडूंगा
अवतार भड़ाना ने आगे कहा, "में ट्रैक्टर से लड़ाई लडूंगा और किसानों का हक दिलाने का काम करूंगा। उत्तर प्रदेश में इस बार गठबंधन की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार ने भले ही अपने सभा बिल को वापस ले लिया हो लेकिन, जो किसान शहीद हुए है, उनको भाजपा ने हक नहीं दिलाया। हमारी सरकार बनी तो सब किसानों को हक मिलेगा।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.