अवतार सिंह भड़ाना अधूरे दस्तावेज पूरे करने कलेक्ट्रेट पहुंचे, मीरापुर को अनाथ छोड़ने पर कही अजीब बात

ग्रेटर नोएडा : अवतार सिंह भड़ाना अधूरे दस्तावेज पूरे करने कलेक्ट्रेट पहुंचे, मीरापुर को अनाथ छोड़ने पर कही अजीब बात

अवतार सिंह भड़ाना अधूरे दस्तावेज पूरे करने कलेक्ट्रेट पहुंचे, मीरापुर को अनाथ छोड़ने पर कही अजीब बात

Tricity Today | कलेक्ट्रेट कार्यालय

Greater Noida : गौतमबुद्ध नगर की जेवर विधानसभा सीट से सपा-राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार अवतार सिंह भड़ाना ने गुरुवार को चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया था। अब वह एकबार फिर वापस लौट आए हैं। अवतार सिंह भड़ाना अधूरे दस्तावेज पूरे करने शुक्रवार की दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, "मैंने संक्रमण की शिकायत होने पर टेस्ट करवाया था। आरटी-पीसीआर रिपोर्ट में संक्रमण नेगेटिव आया है। मेरे पूर्वजों का गौरवशाली इतिहास है। मैं अपनों के लिए चुनाव लडूंगा।"

मीरापुर को अनाथ छोड़ने पर कही अजीब बात
उनके वकील गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और रिटर्निंग अफसर के सामने जानकारी दी। वकील ने कहा कि अवतार सिंह भड़ाना को कोरोनावायरस का संक्रमण है और बहुत ज्यादा बीमार हैं। लिहाजा, चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। देर रात अवतार सिंह भड़ाना ने यूपी विधानसभा चुनाव में वापसी का ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, "मेरे पूर्वजों का गौरवशाली इतिहास रहा है। मैं अपनों के लिए चुनाव लड़ूंगा।" खराब तबियत को लेकर अवतार सिंह भड़ाना ने बताया कि कोरोनावायरस की रिपोर्ट नेगेटिव है। कुछ दिनों से तबियत सही नही थी और लोगों के बीच जाना पड़ता है। इसी वजह से नाम वापसी की बात कही थी लेकिन कोरोना टेस्ट होने के बाद रात को वापस मैदान में आने की घोषणा की।

पांच साल से गायब और किसान बिल बहाना
मीरापुर को अनाथ छोड़कर जाने के मुद्दे पर अवतार सिंह बोले, भारतीय जनता पार्टी 70 सालों तक मीरापुर से जमानत नहीं बचा पाई। मैंने उस सीट को जीतकर यह कलंक धोया था। बीजेपी ने किसान ने विरोधी बिल पास किए थे, इसलिए बीजेपी को छोड़ा था। अब जेवर से आरएलडी से चुनाव लड़कर किसानों और मजदूरों के हितों में काम करूंगा। आपको बता दें कि केंद्र सरकार एक साल पहले किसान कानून लेकर आई थी। जबकि अवतार सिंह ने 2017 में मीरापुर से चुनाव जीता था। भाजपा से चुनाव जीतने के तुरंत बाद वह गायब हो गए थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा विधायक रहते फरीदाबाद से लोकसभा चुनाव लड़कर हार गए थे। अब कांग्रेस छोड़कर रालोद-सपा में पहुंचे हैं।

बीती रात 10 बजे ट्वीट कर वापस लौटे
अवतार सिंह भड़ाना ने गुरुवार की देर रात करीब 10:00 बजे ट्वीट किया है। आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उन्होंने जानकारी दी। बताया, "संक्रमण की शिकायत होने पर टेस्ट करवाया था। आरटी-पीसीआर रिपोर्ट में संक्रमण नेगेटिव आया है। मेरे पूर्वजों का गौरवशाली इतिहास है। मैं अपनों के लिए चुनाव लडूंगा।" कुल मिलाकर अवतार सिंह भड़ाना ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में वापसी का ऐलान कर दिया है। लिखा, "हमारे पूर्वजों का गौरवशाली इतिहास रहा है। चाहे कोई भी मैदान हो! समाज के लिए, उनके अधिकारों के लिए, गरीबों के लिए वीरता से जंग लड़ी है। कोरोना के शुरुआती लक्षण थे लेकिन RTPCR की रिपोर्ट में कोरोना नहीं है। अपनो के लिए चुनाव लड़ूंगा।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.