अवतार सिंह भड़ाना नहीं लडेंगे जेवर विधानसभा से चुनाव, रालोद जिलाध्यक्ष ने बताई बड़ी वजह

BIG BRRAKING : अवतार सिंह भड़ाना नहीं लडेंगे जेवर विधानसभा से चुनाव, रालोद जिलाध्यक्ष ने बताई बड़ी वजह

अवतार सिंह भड़ाना नहीं लडेंगे जेवर विधानसभा से चुनाव, रालोद जिलाध्यक्ष ने बताई बड़ी वजह

Google Image | अवतार सिंह भड़ाना

Jewar Election 2022 : इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार अवतार सिंह भड़ाना जेवर विधानसभा से चुनाव नहीं लड़ेंगे। अवतार सिंह भड़ाना की तबीयत खराब हो गई है। इसलिए वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस बात की जानकारी लोकदल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दी है।

अवतार सिंह भड़ाना की तबियत खराब
गौतमबुद्ध नगर राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि अवतार सिंह भड़ाना की तबीयत खराब हो गई है। वह बुरी तरीके से बीमार हो गए हैं, इस समय वह अस्पताल में भर्ती हैं, इसलिए वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसको लेकर हाईकमान से बातचीत की जा रही है, हाईकमान बहुत ही जल्द जेवर विधानसभा से अपने नए प्रत्याशी उतार सकता है। अवतार सिंह भड़ाना की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है।

3 दिनों पहले किया नामांकन दाखिल
आपको बता दें कि जेवर विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले अवतार सिंह भड़ाना ने 3 दिनों पहले अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। अवतार सिंह भड़ाना गौतमबुद्ध नगर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट में ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने गए थे। नामांकन दाखिल करते समय अवतार सिंह भड़ाना ने विपक्ष और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा था। अवतार सिंह भड़ाना ने कहा था कि जेवर की जनता बदलाव चाहती है और वह इस बदलाव को लेकर आएंगे, लेकिन बदलाव लाने से पहले अवतार सिंह भड़ाना की तबीयत खराब हो गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.