सात दिन करेंगे श्रीमदभागवत कथा, लगेगा दिव्य दरबार, यह है पूरा कार्यक्रम

ग्रेटर नोएडा आएंगे बागेश्वर धाम सरकार : सात दिन करेंगे श्रीमदभागवत कथा, लगेगा दिव्य दरबार, यह है पूरा कार्यक्रम

सात दिन करेंगे श्रीमदभागवत कथा, लगेगा दिव्य दरबार, यह है पूरा कार्यक्रम

Google Image | हिन्दू हृदय सम्राट पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री

Greater Noida News : हिन्दू हृदय सम्राट पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ग्रेटर नोएडा आएंगे। वह सात दिन ग्रेटर नोएडा में रहेंगे। श्रीमदभागवत कथा करेंगे। इसके लिए सोमवार को कथा स्थल पर भूमि पूजन किया जाएगा। जल्दी कथा स्थल का निर्माण शुरू हो जाएगा। पंडित धीरेन्द्र कृष्ण ग्रेटर नोएडा में दिव्य दरबार भी लगाएंगे।

आयोजक मंडल ने बताया कि 10 से 16 जुलाई 2023 तक बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ग्रेटर नोएडा में रहेंगे। ग्रेटर नोएडा में अब तक का सबसे भव्य और ऐतिहासिक सात दिवसीय संगीतमय श्रीमदभागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 'अमृत कल्याण सेवा ट्रस्ट' करवा रहा है। सोमवार की सुबह 10:30 बजे संतों के सानिध्य में कथा स्थल पर भव्य भूमि पूजन समारोह किया जाएगा। भूमि पूजन के उपरांत आयोजन स्थल में निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। यह निर्माण कार्य पूरे डेढ़ महीने चलेगा। आयोजन स्थल के रूप में जैतपुर मेट्रो डिपो के पास वाले मैदान को चुना गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.