आप के बड़े नेताओं ने पार्टी से नाता तोड़ा, कांग्रेस में शामिल हुए

ग्रेटर नोएडा में 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' : आप के बड़े नेताओं ने पार्टी से नाता तोड़ा, कांग्रेस में शामिल हुए

आप के बड़े नेताओं ने पार्टी से नाता तोड़ा, कांग्रेस में शामिल हुए

Tricity Today | कांग्रेस में शामिल हुए आप के बड़े नेता

Greater Noida News : नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राम कुमार के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को आगे बढ़ाते हुए सभा का आयोजन किया गया। जिसमें नोएडा महानगर अध्यक्ष राम कुमार तंवर ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बारे में बताया। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी ईमानदार और निष्ठा के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की शपथ ली।

यह लोग हुए कांग्रेस में शामिल
आप विधानसभा अध्यक्ष ओमकार भाटी नगर, राजू, पंकज शर्मा, गौरीशंकर, युसूफ सैफी, आबिद सैफी, दिलशाद खान, महेश चंद्र, अंकित चंद्र, दीपक वाल्मीकि, शमशाद रवि खटाना, शाहरुख खान, नवाब खान, मनोज कुमार ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। 

घर-घर तक राहुल गांधी का संदेश लोगों तक पहुचाया
कांग्रेस की तरफ से जिला गौतमबुद्ध नगर के दनकौर क़स्बा क्षेत्र में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया गया। इसमें कांग्रेसियों ने बाद चढ़कर हिस्सा लिया और पैदल यात्रा करके राहुल गांधी के संदेश रूपी पत्र को लोगों में वितरित किया। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दोरान दनकौर में घर-घर तक राहुल गांधी का संदेश लोगों तक पहुचाया। 

महंगाई बेरोजगारी से परेशान : अध्यक्ष
महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि लोग बढती महंगाई बेरोजगारी से परेशान हैं। देश में नफरतें फैल रही हैं। इसी कारण राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के द्वारा देश में एकता और भाई चारे का संदेश देने के लिए करीब 4 हजार किलोमीटर की पदयात्रा की है। 

यह कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा, पीसीसी सदस्य सोनू प्रधान, पीसीसी सदस्य रिजवान चौधरी, महानगर कांग्रेस महासचिव जितेंद्र तंवर, महानगर सचिव शाहिद सिद्दीकी, महानगर सचिव सचिन तंवर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.