सुरेंद्र सिंह नागर ने जनता के साथ 'मन की बात' सुनी, लोगों ने कहा- राष्ट्रीय सचिव बनाने से जिले में बढ़ा भाजपा का कद

Greater Noida : सुरेंद्र सिंह नागर ने जनता के साथ 'मन की बात' सुनी, लोगों ने कहा- राष्ट्रीय सचिव बनाने से जिले में बढ़ा भाजपा का कद

सुरेंद्र सिंह नागर ने जनता के साथ 'मन की बात' सुनी, लोगों ने कहा- राष्ट्रीय सचिव बनाने से जिले में बढ़ा भाजपा का कद

Tricity Today | सुरेंद्र सिंह नागर ने जनता के साथ 'मन की बात' सुनी

Greater Noida : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "मन की बात" को राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सिंह नागर ने जेवर विधानसभा की जनता के साथ सुना। आज "मन की बात" का 103वां एपिसोड था। जेवर विधानसभा के अलावा गौतमबुद्ध नगर के अलग-अलग बूथों पर जिले की जनता ने नरेंद्र मोदी की "मन की बात" को सुना है।

लोगों ने कहा- भाजपा का कद जिले में और बढ़ा
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के काफी नेताओं ने सुरेंद्र सिंह को राष्ट्रीय सचिव बनने पर बधाई दी हैं। गौतमबुद्ध नगर जिले की जनता का कहना है कि सुरेंद्र सिंह नागर को राष्ट्रीय सचिव बनाकर भारतीय जनता पार्टी का कद हमारे इलाके में और भी ज्यादा बढ़ गया है। यह गौतमबुद्ध नगर के लिए काफी गर्व का विषय है। जेवर में ओमपाल प्रधान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनी तोमर, मुकेश भाटी, राजबाला चौधरी, राज नागर, विजेंद्र प्रमुख, अमित लडपुरा, श्याम सिंह, कपिल प्रधान, जॉनी चौहान, अमित मुखिया, राजू भाटी और नरेंद्र प्रधान आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुरेंद्र सिंह के साथ "मन की बात" सुनीं।

"भाजपा को फतेह हासिल कराने के लिए अच्छा फैसला"
वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने सुरेंद्र सिंह नागर को राष्ट्रीय सचिव बनने पर बधाई दी है। सुरेंद्र सिंह नागर ने जिले की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को बखूबी से निभाएंगे। भारतीय जनता पार्टी को और भी ज्यादा मजबूत बनाने का काम करेंगे। वहीं, जिले की जनता का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने फतेह हासिल करने के लिए सुंदर सिंह नागर को राष्ट्रीय सचिव बनाने का फैसला काफी अच्छा लिया है।

राष्ट्रीय सचिव बनाने पर सुरेंद्र नागर को इन नेताओं ने दी बधाई
सुरेन्द्र सिंह नागर को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद के सदस्य सतपाल सैनी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी तोमर, ब्लॉक प्रमुख बिसरख ओमपाल प्रधान, ब्लॉक प्रमुख दादरी विजेंद्र भाटी, बिसरख मंडल अध्यक्ष रवि भदोरिया, जिला उपाध्यक्ष पवन नागर, जिला मंत्री रिंकू भाटी, प्रमुख ईश्वर, युवा मोर्चा के अध्यक्ष राज नागर, जिला मंत्री अमित मुखिया, जिला महामंत्री अमित लडपुरा, चैनपाल प्रधान, जिला मंत्री मुकेश भाटी, कार्यकारिणी सदस्य राजबाला चौधरी, जिला मंत्री कपिल प्रधान और श्याम सिंह समेत भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.