चुनाव पर चर्चा के दौरान सपा समर्थकों ने की थी पिटाई, पुलिस ने दो को पकड़ा

ग्रेटर नोएडा में भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या : चुनाव पर चर्चा के दौरान सपा समर्थकों ने की थी पिटाई, पुलिस ने दो को पकड़ा

चुनाव पर चर्चा के दौरान सपा समर्थकों ने की थी पिटाई, पुलिस ने दो को पकड़ा

Tricity Today | बादलपुर थाना

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के बंबावड़ गांव में भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना सामने आई है। मारपीट में घायल भाजपा समर्थक की रविवार रात इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

यह है पूरा मामला 
पुलिस ने बताया कि 15 अप्रैल की शाम को 62 वर्षीय भाजपा समर्थक धीरेंद्र उर्फ फिरे सिंह और सपा समर्थक दर्शन व मांगेराम गांव में बैठकर चुनावी चर्चा कर रहे थे। इस बीच दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई। आरोप है कि फिरे ने भाजपा के जीतने का दावा किया तो दर्शन और मांगेराम गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर फिरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। शोर शराबा होने पर दर्शन, मांगेराम, आजाद और रोहित भाग गए। पीड़ित को रेलवे रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने 19 अप्रैल को दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

पुलिस का बयान 
थाना बादलपुर प्रभारी ने बताया कि इस मामले में 16 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर 19 अप्रैल को मंगते उर्फ मांगेराम और दर्शन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में दो आजाद और रोहित फरार चल रहे हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.