कालीबाड़ी में सैकड़ों लोगों को बांटे कम्बल, कहा- सबको करना चाहिए यह नेक काम

Greater Noida : कालीबाड़ी में सैकड़ों लोगों को बांटे कम्बल, कहा- सबको करना चाहिए यह नेक काम

कालीबाड़ी में सैकड़ों लोगों को बांटे कम्बल, कहा- सबको करना चाहिए यह नेक काम

Tricity Today | कालीबाड़ी में सैकड़ों लोगों को बांटे कम्बल

Greater Noida News : उत्तर भारत में शीत लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ग्रेटर नोएडा शारदीय सांस्कृतिक समिति (जीएनएसएसएस) द्वारा असहाय गरीब और जरूरतमंद 300 लोगों को कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम सेक्टर पाई स्थित ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी परिसर में आयोजित किया गया। जीएनएसएस के महासचिव मणींद्र मंडल ने कहा कि 'शीतलहर के दृष्टिगत हम सब की जिम्मेदारी है कि गरीब, असहाय और निराश्रित व्यक्तियों को ठंड में सुरक्षा प्रदान की जाए। हर साल की तरह इस साल भी ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी गरीबों और निराश्रितों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

नेक काम में योगदान की मांग
समिति के सदस्य अरुणव कुंडू ने कहा कि हम एक सामाजिक रूप से जिम्मेदार संगठन के रूप में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम चलाते हैं। हम ग्रेटर नोएडा के निवासियों को इस तरह के नेक काम में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

आगे भी बांटेंगे कम्बल
इस कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा शारदीय सांस्कृतिक समिति सदस्य संजय घोष हाजरा, बुला चक्रवर्ती, स्वरूपा चटर्जी, सौरभ गुणे, तापस कोनार, संजय दास, अभिजीत सेन, अर्पिता सेन, प्रलय चौधरी का विशेष योगदान रहा। कंबल वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समिति के अध्यक्ष कार्तिक कर्मकार ने सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि जीएनएसएसएस टीम शहर में जरूरतमंदों तक पहुंचने और उन्हें कंबल वितरित करने का प्रयास करेगी। यह गतिविधि पूरे ठंड के मौसम में जारी रहेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.