ग्रेटर नोएडा के जंगल में मिला प्रेमी जोड़े का शव, सुसाइड या मर्डर?

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा के जंगल में मिला प्रेमी जोड़े का शव, सुसाइड या मर्डर?

ग्रेटर नोएडा के जंगल में मिला प्रेमी जोड़े का शव, सुसाइड या मर्डर?

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : दादरी थाना क्षेत्र के जंगल में एक प्रेमी जोड़े के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान होने के बाद घटना को लेकर पुलिस ने प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बताया है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर भारी संख्या में एकत्रित हो गए, जिससे तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई।

क्या है पूरा मामला
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच की मदद से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर संभव एंगल से जांच की जा रही है, जिससे किसी भी तरह की संभावना को नजरअंदाज न किया जाए।

जांच में जुटी पुलिस
इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे कोई अप्रिय घटना न हो। बताया जा रहा है कि इस प्रेमी जोड़े के बीच पहले से प्रेम संबंध थे। इसी के चलते दोनों ने यह कदम उठाया या किसी ने उनकी हत्या की। यह पुलिस जांच के बाद ही साफ हो सकेगा। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.