ग्रेटर नोएडा में नामी कॉलेज के हॉस्टल में स्टूडेंट का शव मिला

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा में नामी कॉलेज के हॉस्टल में स्टूडेंट का शव मिला

ग्रेटर नोएडा में नामी कॉलेज के हॉस्टल में स्टूडेंट का शव मिला

Tricity Today | Symbolic Image

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज कॉलेज के हॉस्टल में एक स्टूडेंट का शव मिला है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि छात्र ने 19 जून को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था। 

सुसाइड नोट मिला, प्लेसमेंट न होने से था दुखी 
थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में जीएल बजाज कॉलेज है। इस कॉलेज में 22 वर्षीय विक्रांत सैनी निवासी जिला मुजफ्फरनगर एमसीए की पढ़ाई कर रहा था। वह कॉलेज के हॉस्टल में रहता था। बीती 19 जून को हॉस्टल में उसका शव फंदे से लटका मिला था। जांच के दौरान मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया। सुसाइड नोट में प्लेसमेंट न होने से दुखी होने की बात लिखी थी। जिसके चलते स्टूडेंट ने सुसाइड जैसा कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस का बयान 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक ने सुसाइड किया था। घटना की जांच की जा रही है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.