दबंगों ने विधवा महिला और उसके बेटे को पीटा, Viral Viral

ग्रेटर नोएडा की भरी पंचायत में मारपीट : दबंगों ने विधवा महिला और उसके बेटे को पीटा, Viral Viral

दबंगों ने विधवा महिला और उसके बेटे को पीटा, Viral Viral

Tricity Today | विधवा महिला और उसके बेटे को पीटा

Greater Noida News : सेंट्रल नोएडा में मारपीट का मामला सामने आया है। इकोटेक-3 थाने क्षेत्र के एक गांव में पंचायत चल रही थी। पंचायत के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान मारपीट तक की नौबत आ गई। आरोप है कि दबंगों ने भरी पंचायत में मारपीट की। जिसमें कुछ युवकों को चोट आई है। बताया जा रहा है कि विधवा महिला के बेटों को दबंगों ने पीट दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।  कैसे हुआ विवाद
यह पूरा मामला इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में स्थित डेरीन गांव का है। जानकारी के मुताबिक जमीनी विवाद में डेरिन गांव में एक परिवार के लोगों में ही पंचायत हो रही थी। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि पंचायत के दौरान विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद में चल रही पंचायत में दबंगों ने विधवा महिला और उसके बेटे को पीट दिया। जिसके बाद हंगामा बढ़ गया।

मौके पर पुलिस बल
आरोप है कि दबंगों ने विधवा महिला के कपड़े फाड़ दिए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले को शांत करवाया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि इस मामले में कुछ लोग थाने आए है। उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.