ताजमहल देखकर लौट रहे विदेशियों की कार यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई हादसे का शिकार, दो महिला समेत 3 घायल

Greater Noida : ताजमहल देखकर लौट रहे विदेशियों की कार यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई हादसे का शिकार, दो महिला समेत 3 घायल

ताजमहल देखकर लौट रहे विदेशियों की कार यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई हादसे का शिकार, दो महिला समेत 3 घायल

Tricity Today | Yamuna Expressway

Greater Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे पर एक हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में तीन विदेशी लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो महिलाएं हैं। यह तीनों आगरा से ताजमहल देखकर दिल्ली के लिए लौट रहे थे। रास्ते में यमुना एक्सप्रेसवे पर उनकी गाड़ी अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस सड़क हादसे में तीनों विदेशी लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से एक व्यक्ति की हालत नाजुक है।

कहां पर हुआ हादसा
जेवर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नागालैंड के रहने वाले तीन लोग आगरा में ताजमहल देखकर वापस दिल्ली के लिए लौट रहे थे। इनमें दो नागालैंड की महिलाएं थी। रास्ते में यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो पॉइंट से 34 किलोमीटर दूरी पर अज्ञात वाहन से विदेशी नागरिकों की गाड़ी टकरा गई।  विदेशी नागरिक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार थे।

दो विदेशी महिला घायल 
उन्होंने बताया कि इस घटना में नागालैंड की रहने वाली दोनों महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गया। उनका इलाज के लिए कैलाश अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में घायल पुरुष की हालत नाजुक है। पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में जेवर थाना पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.