रेस्टोरेंट पर फायरिंग सीसीटीवी में हुई रिकॉर्ड, पुलिस बदमाश को ढूंढने में जुटी

ग्रेटर नोएडा : रेस्टोरेंट पर फायरिंग सीसीटीवी में हुई रिकॉर्ड, पुलिस बदमाश को ढूंढने में जुटी

रेस्टोरेंट पर फायरिंग सीसीटीवी में हुई रिकॉर्ड, पुलिस बदमाश को ढूंढने में जुटी

Tricity Today | रेस्टोरेंट पर फायरिंग सीसीटीवी में हुई रिकॉर्ड, पुलिस बदमाश को ढूंढने में जुटी

ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट पर फायरिंग की है। वारदात दादरी कस्बे में रेलवे रोड पर हुई है। यहां राजस्थान बीकानेर रेस्टोरेंट पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चलाई हैं। फायरिंग करने वाला बदमाश बीकानेर रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। रेस्टोरेंट कर्मचारियों में दहशत है। दूसरी ओर सूचना मिलने के बाद दादरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज करके आरोपी की पहचान की जा रही है जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



मिली जानकारी के मुताबिक दादरी में रेलवे रोड पर राजस्थान बीकानेर रेस्टोरेंट में रविवार की देर रात करीब 9:45 बजे फायरिंग की गई है। एक गोली रेस्टोरेंट के शोकेस में लगी है। जिसमें काउंटर पर खड़ा कर्मचारी बाल-बाल बच गया। फायरिंग करने वाले को रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने पहचान लिया है। वह हमला करने से कुछ देर पहले रेस्टोरेंट में आया था। उसका सीसीटीवी फुटेज भी मिल गया है। रेस्टोरेंट के मालिक ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करवाया है। पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फायरिंग करने वाले की पहचान की जा रही है। उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दादरी के एसएचओ का कहना है कि आरोपी ने रेस्टोरेंट पर फायरिंग क्यों की, उसका मकसद अभी साफ नहीं हो पाया है। रेस्टोरेंट के संचालक और कर्मचारियों को सुरक्षा दी गई है। कोई डर और दहशत की बात नहीं है। रेस्टोरेंट्स सोमवार की सुबह नियमित रूप से खोला गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.