फिल्म सिटी बसाने वाली कंपनी का 2 महीनों में होगा चयन, इस अमेरिकी यूनिर्वसल स्टूडियो ने दिखाई रूचि, पूरी जानकारी

अच्छी खबर : फिल्म सिटी बसाने वाली कंपनी का 2 महीनों में होगा चयन, इस अमेरिकी यूनिर्वसल स्टूडियो ने दिखाई रूचि, पूरी जानकारी

फिल्म सिटी बसाने वाली कंपनी का 2 महीनों में होगा चयन, इस अमेरिकी यूनिर्वसल स्टूडियो ने दिखाई रूचि, पूरी जानकारी

Tricity Today | सरकार द्वारा जारी प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के ड्रीम प्रोजेक्ट यमुना फिल्म सिटी से बड़ी खबर आ रही है। यमुना प्राधिकरण (Yamuna Expressway Authority) के सेक्टर-21 में विकसित होने वाली फिल्म सिटी (Film City) की प्रक्रिया में तेजी आई है। फिल्म सिटी को विकसित करने के लिए 13 अप्रैल 2022 को कंपनी का चयन हो जाएगा। यमुना प्राधिकरण ने पीपीपी मॉडल पर फिल्म सिटी को विकसित करने के लिए निविदा निकाली हुई है। अब तक 16 देसी विदेशी कंपनियों ने जानकारी मांगी है, जबकि तीन कंपनियों ने टेंडर खरीदे हैं। उम्मीद है कि कोई बड़ी विदेशी कंपनी इसके विकास के लिए कदम बढ़ाएगी।

23 नवंबर से अब तक आए कई आवेदन
यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि 23 नवंबर से फिल्म सिटी परियोजना के लिए दुनियाभर की कंपनियों के आवेदन आ रहे हैं। यह आवेदन ऑनलाइन है। 8 दिसंबर से फिल्म सिटी के लिए प्री-बिड खोली जा चुकी है। सेक्टर-21 में 1,000 एकड़ में फिल्म सिटी बनाई जाएगी। यह प्रोजेक्ट करीब 17 हजार करोड़ रुपए की लागत से पूरा होगा। फिल्म सिटी का तीन चरणों में निर्माण होगा। पहला चरण 2024 तक पूरा करना होगा। मतलब, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके बराबर में बन रही फिल्म सिटी एक साथ शुरू होंगे। फिल्म सिटी का फाइनल फेज 2029 तक पूरा किया जाएगा। 

16 कंपनियों ने जानकारी मांगी 
डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि फिल्म सिटी के लिए अब तक 3 कंपनियों ने टेंडर खरीदे गए हैं। इसमें एलएंडटी, नीलाभ कूपर और यूनिर्वसल स्टूडियो शामिल है। यूनिर्वसल स्टूडियो अमेरिकी कंपनी है, जबकि 16 कंपनियों ने फिल्म सिटी को लेकर जानकारी मांगी है। उन्होंने बताया कि इसमें काफी इंटरनेशनल कंपनियों ने अपनी रूचि दिखाई है। अब फिल्म सिटी को विकसित करने के लिए 13 अप्रैल 2022 को कंपनी का चयन हो जाएगा।

शूटिंग के लिए तैयार होगी फिल्म सिटी
फिल्म सिटी को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में फिल्म निर्माण से जुड़ी गतिविधियों को विकसित किया जाएगा। इसके तहत फिल्म स्टूडियो, खुला एरिया, एम्यूजमेंट पार्क, विला आदि विकसित किए जाएंगे। 120 एकड़ में एम्यूजमेंट पार्क, 20-20 एकड़ में फिल्म स्टूडियो बनेंगे। पहले चरण के 80 प्रतिशत हिस्से में केवल फिल्म से जुड़े निर्माण कार्य किए जाएंगे। ताकि पहला चरण पूरा होते ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो सके। फिल्म सिटी के दूसरे चरण में हास्पिटॉलिटी, रिजार्ट और व्यावसायिक गतिविधियों को विकसित किया जाएगा। ताकि शूटिंग में आने वाले लोगों को सहूलियत मिले। साथ ही इनसे जुड़े व्यवसायों को बढ़ावा मिले। तीसरे और अंतिम चरण में रिटेल डेवलपमेंट होगा। इस चरण में बचे हुए सारे काम किए जाएंगे। 

चरण         समय          जमीन 
पहला      2023-24        376   
दूसरा      2026-27        298    
तीसरा     2028-29        236

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.