अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान में घमासान,  कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर : अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान में घमासान, कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान में घमासान,  कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Tricity Today | अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान

Greater Noida News : परी चौक स्थित अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान की संचालन समिति में एक बार फिर से घमासान मचा हुआ है। अखिल भारतीय  गुर्जर संस्कृति समिति के कोषाध्यक्ष नारायण वीर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। करीब तीन महीने पहले ही आपसी सहमति से  शोध संस्थान के चुनाव हुए थे। नारायण वीर सिंह ईमानदार और बेदाग छवि के माने जाते हैं।

क्या है पूरा मामला 
संस्था के लोगों का कहना है की चुनाव के बाद कोषाध्यक्ष को खाजाना खाली मिला था। लेकिन, उनकी और वर्तमान समिति की मेहनत और लगन का नतीजा रहा कि आर्थिक संकट के बुरे दौर से गुजर रही अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान को करीब 22 लाख रुपए से अधिक की धनराशि खाते में जमा कर एक रिकार्ड कायम कर दिया। संस्थान में हाल ही में चुने गए समिति के सदस्यों का कहना है कि बीते 16 वर्षों से संस्थान पर राज कर रही समिति को ईमानदार, बेदाग और स्वच्छ छवि के कोषाध्यक्ष नारायण वीर सिंह पसंद नहीं आए। उन्हें इस बात का दर सता रहा है की कहीं वह उनके कार्यकाल के खातों की गड़बड़ी की पोल न खोल दें।

संस्थान के सदस्य नहीं हैं नारायण वीर सिंह
वर्तमान समिति के सदस्यों का कहना है कि कोषाध्यक्ष नारायण वीर सिंह को यह कहते हुए पद से हट जाने को कह दिया गया कि आप अभी तक संस्थान के सदस्य नहीं हैं, इसलिए संस्थान में पद पर नहीं रह सकते। नारायण वीर सिंह की जगह पर अब पुराने कोषाध्यक्ष रूपचंद मुनीम को कार्यभार सौंपा गया है। संस्थान के सदस्य और दौरान चुनाव कराने के दौरान अहम भूमिका निभाने वाले गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन विरेंद्र डाढा का कहना है कि इस तरह से पद से नहीं  हटाना चाहिए था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.