कांग्रेस पदाधिकारियों ने डीएम सुहास एलवाई को दी बधाई, कहा- ‘उन पर गर्व है’

सम्मान: कांग्रेस पदाधिकारियों ने डीएम सुहास एलवाई को दी बधाई, कहा- ‘उन पर गर्व है’

कांग्रेस पदाधिकारियों ने डीएम सुहास एलवाई को दी बधाई, कहा- ‘उन पर गर्व है’

Tricity Today | कांग्रेस पदाधिकारियों ने डीएम सुहास एलवाई को दी बधाई

Gautam Buddh Nagar: गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई (DM Suhas LY IAS) जबसे टोक्यो पैरालंपिक 2020 में सिल्वर मेडल जीतकर लौटे हैं, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। राजनीतिक, गैर राजनीतिक, सामाजिक और सामान्य नागरिक उन्हें बधाई देने जिला कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं। आज जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सेक्टर-27 में स्थित जिलाधिकारी आवास पर डीएम को टोक्यो पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सत्येंद्र शर्मा की अगुवाई में जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का एक दल आज सुबह उनके आवास पर पहुंचा। जहां उन्हें पगड़ी पहनाकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। इस मौके पर यूपीसीसी के सदस्य सत्येंद्र शर्मा ने कहा, जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने देश-प्रदेश सहित जिले का नाम रोशन किया है। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। डीएम साहब युवाओं के मार्गदर्शक एव प्रेरणाश्रोत हैं। 

वरिष्ठ नेता कुंवर नूर मोहम्मद ने कहा कि डीएम ने प्रशासनिक सेवा के साथ-साथ खेल में भी बहुत मेहनत की है। हमारी यही प्रार्थना है कि आने वाले समय में वे ढेरों मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाएं। इस मौके पर वरिष्ठ नेता कुंवर नूर मोहम्मद, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सतेन्द्र शर्मा, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव लियाक़त चौधरी, कांग्रेस नेता यतेन्द्र शर्मा, ब्लॉक अध्य्क्ष जीतू शर्मा, महासचिव दया शंकर पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.