सेना दिवस पर याद किए गए देश के रणबांकुरे, कर्नल रितेश ने सुनाई शौर्य गाथा

Greater Noida : सेना दिवस पर याद किए गए देश के रणबांकुरे, कर्नल रितेश ने सुनाई शौर्य गाथा

सेना दिवस पर याद किए गए देश के रणबांकुरे, कर्नल रितेश ने सुनाई शौर्य गाथा

Tricity Today | सेना दिवस पर याद किए गए देश के रणबांकुरे

Greater Noida News : गलगोटिया विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य अतिथि कर्नल रितेश पाल को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों से कहा कि सेना दिवस के अवसर पर आज पूरा देश अपनी सेनाओं की अदम्य साहस, शौर्य और कुर्बानी को याद कर वीर सैनिक को नमन कर रहा है। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और वीर जवानों के अदम्य साहस को चित्रित करने वाली पेंटिंग प्रतियोगिता में विजयी गलगोटियास विश्वविद्यालय के कैडेट्स को पुरस्कृत किया।

पीएम मोदी ने भी दीं शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने संदेश में भारतीय सेना के सभी जवानों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सेना दिवस पर राष्ट्र अपने सैनिकों के असाधारण साहस, दृढ़ प्रतिबद्धता और बलिदानों का सम्मान करता है। राष्ट्र की रक्षा और देश की संप्रभुता बनाए रखने में सैनिकों का अटूट समर्पण उनकी बहादुरी का प्रमाण है। उन्‍होंने कहा कि सैनिक हमारे देश की शक्ति और साहस के स्‍तंभ हैं।

ये भी रहे मौजूद
गलगोटियास विश्वविद्यालय के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि हम सभी के लिये राष्ट्र सर्वोपरि है। हमारे देश की सेना हर वक्त दुश्मनों से अपने देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए अटूट संकल्प और प्रतिबद्धता के साथ तैयार रहती है। राष्ट्र की रक्षा करने वाले हमारे वीर सैनिक हमारे लिये सदैव वंदनीय हैं। कार्यक्रम में स्टूडेंट वेलफेयर के डीन डॉ. एके जैन, कर्नल यश सक्सेना, विश्वविद्यालय एनसीसी प्रशिक्षक दुष्यंत राणा, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.