दादरी विधायक तेजपाल नागर ने डॉ.महेश शर्मा के पक्ष में मांगे वोट, कहा- सांसद को जरूर दें आशीर्वाद

लोकसभा चुनाव 2024 : दादरी विधायक तेजपाल नागर ने डॉ.महेश शर्मा के पक्ष में मांगे वोट, कहा- सांसद को जरूर दें आशीर्वाद

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने डॉ.महेश शर्मा के पक्ष में मांगे वोट, कहा- सांसद को जरूर दें आशीर्वाद

Tricity Today | तेजपाल नागर ने डॉ.महेश शर्मा के पक्ष में मांगे वोट

Greater Noida News : लोकसभा चुनाव का आगाज होते ही सभी पार्टी के प्रतिनिधि मैदान में आ गए हैं। दादरी के विधायक तेजपाल नागर ने शुक्रवार को कई गांवों में जाकर डॉक्टर महेश शर्मा के पक्ष में वोट मांगे। तेजपाल नागर ने कहा कि एक बार फिर सांसद के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर महेश शर्मा को वोट जरूर दें।

इन गांवों में गए तेजपाल नागर 
तेजपाल नागर ने शुक्रवार को गांव शादीपुर छिडौली, कल्दा और कचेडा बारसाबाद में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने वोट मांगे। इस मौके पर सूबे प्रधान, बलराज भाटी, ईश्वर भाटी जी, राजू भाटी जी और प्रदीप प्रधान समेत भारी संख्या में दिग्गज भाजपा नेता मोजूद रहे।

चौथी बार मैदान में डॉ.महेश शर्मा
डॉ.महेश शर्मा ने पहली बार वर्ष 2009 में चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा से डॉक्टर महेश शर्मा और बसपा से सुरेंद्र सिंह नागर के बीच कांटे की टक्कर हुई थी, जिसमें सुरेंद्र सिंह नागर सांसद बन गए थे। उसके बाद वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में डॉक्टर महेश शर्मा ने जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र भाटी को हरा दिया था। नरेंद्र भाटी अब भाजपा में हैं और एमएलसी हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर डॉ.महेश शर्मा का मुकाबला बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सतवीर गुर्जर से हुआ। जिसमें डॉक्टर महेश शर्मा को 8,30,812 वोट मिले। जबकि, सतवीर गुर्जर को 4,93,890 वोट मिले थे। महेश शर्मा ने बड़ी जीत हासिल की थी। अब चौथी बार डॉ.महेश शर्मा सांसद का चुनाव लड़ेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.