महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दादरी की टीम ने दिल्ली को हराया, धीरेन्द्र सिंह बोले- म्हारी छोरियां छोरो से कम है के

Greater Noida : महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दादरी की टीम ने दिल्ली को हराया, धीरेन्द्र सिंह बोले- म्हारी छोरियां छोरो से कम है के

महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दादरी की टीम ने दिल्ली को हराया, धीरेन्द्र सिंह बोले- म्हारी छोरियां छोरो से कम है के

Tricity Today | धीरेन्द्र सिंह क्षेत्र की बच्चियों के साथ

Greater Noida News : जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने गांव बागपुर के एसबी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रथम महिला कबड्डी प्रतियोगिता का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया। धीरेन्द्र सिंह ने सभी टीमों की महिला कबड्डी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और उनसे संवाद किया। इस मौके पर धीरेंद्र सिंह ने उपस्थित क्षेत्रवासियों और बच्चियों को संबोधित करते हुए कहा, "बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलना भी जरूरी है, इससे शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास और सकारात्मक सोच में वृद्धि होती है।  सकारात्मक सोच, समाज और राष्ट्र के विकास के लिए आवश्यक है।"

ग्रेटर नोएडा की लड़कियां किसी से कम नहीं
धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा, "मैंने महसूस किया है कि इस क्षेत्र में अनेकों ऐसी प्रतिभाएं हैं, जिन्हें संसाधन उपलब्ध कराए जाना आवश्यक है, संसाधन उपलब्ध होते ही, इन्हें आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं पाएगा और निश्चित रूप से यहां की प्रतिभाएं देश और दुनिया में डंका बजाएंगी। शीघ्र ही जेवर क्षेत्र में खेल मैदानों का निर्माण कराए जाना प्रस्तावित है, जिसमें आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, इसके लिए भी प्रयास किया जा रहा है।"

दिल्ली धामा और खेलो दादरी में टक्कर का मुकाबला
आयोजकों की यह सराहनीय पहल है, जिन्होंने बच्चियों की इस कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया है, जिसमें जिले और कई जनपदों की लडकियों ने शिरकत कर एक प्रेरणा का कार्य किया है, जिससे अन्य बच्चियां भी आगे आएंगी और अपने हुनर से इस क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। महिला कबड्डी प्रतियोगिता जीतने वाली टीमों की बच्चियों को धीरेंद्र सिंह ने पारितोषिक से सम्मानित किया। महिला कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दिल्ली धामा और खेलो दादरी की टीम के बीच खेला गया, जिसमें खेलो दादरी की टीम विजयी हुई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.