बिसाहड़ा गांव में पानी के साथ बहकर आया शव, गांव में फैली सनसनी

ग्रेटर नोएडा : बिसाहड़ा गांव में पानी के साथ बहकर आया शव, गांव में फैली सनसनी

बिसाहड़ा गांव में पानी के साथ बहकर आया शव, गांव में फैली सनसनी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

बुधवार की सुबह ग्रेटर नोएडा के बिसाहड़ा गांव में रजवाहे के पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। इस मामले के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में ले लिया है। शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र में स्थित बिसाहड़ा गांव में रजवाहे के पानी के साथ बहकर आए एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद है। शव को देखने से लग रहा है कि व्यक्ति की उम्र करीब 35 साल होगी और लाश करीब 4 दिन पुरानी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। 

वही गांव के लोगों का कहना है कि वो शव को पहचान नहीं पर रहे है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या करने के शव को फैक दिया गया है। इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है। 
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.