ग्रेटर नोएडा में बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या, किसान नेता के खेत में मिला शव

Big Breaking: ग्रेटर नोएडा में बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या, किसान नेता के खेत में मिला शव

ग्रेटर नोएडा में बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या, किसान नेता के खेत में मिला शव

Tricity Today | Big Breaking News

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर को एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। बुजुर्ग व्यक्ति का शव एक किसान नेता के खेत में मिला है। इस मामले के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। थाने की पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में स्थित रबूपुरा थाना क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन के एक नेता के खेत में रविवार की दोपहर को एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पड़ा मिला। बुजुर्ग व्यक्ति के शव को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। प्राथमिक जांच में पता चला है कि बुजुर्ग व्यक्ति की उम्र 65 साल है और वह मूल रूप से बदायूं का रहने वाला है। पुलिस मृतक के बारे में जांच पड़ताल कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.