ग्रेटर नोएडा कोर्ट में साथियों के आमने-सामने एल्विश यादव, मिलेगी जमानत या टेंट वाले के साथ वापस जाएंगे जेल

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा कोर्ट में साथियों के आमने-सामने एल्विश यादव, मिलेगी जमानत या टेंट वाले के साथ वापस जाएंगे जेल

ग्रेटर नोएडा कोर्ट में साथियों के आमने-सामने एल्विश यादव, मिलेगी जमानत या टेंट वाले के साथ वापस जाएंगे जेल

Tricity Today | Elvish Yadav

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में हड़ताल के बीच एल्विश यादव की सुनवाई हो रही है। एल्विश यादव के सामने उसके साथी विनय और ईश्वर भी आमने-सामने है। एल्विश यादव की जमानत पर सुनवाई हो रही है। गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में एल्विश यादव को पेश किया गया है। जानकारी के मुताबिक कोर्ट नंबर-13 में एल्विश यादव को सुनवाई के लिए पेश किया गया है। विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में सुनवाई हो रही है। इस दौरान मौके पर तमाम पुलिस अधिकारी और वकील मौजूद हैं।

रविवार को गिरफ्तार हुआ था एल्विश यादव
आपको बता दें कि सांपों के जहर की सप्लाई मामले में पुलिस ने एल्विश यादव को बीते रविवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद सोमवार को कोर्ट में पेशी होनी थी, लेकिन वकीलों ने हड़ताल कर दी। जिसके बाद से वह लगातार जेल में बंद है। अब बुधवार को सुनवाई के लिए एल्विश यादव को गौतमबुद्ध नगर कोर्ट में लाया गया।

एल्विश यादव के दो साथी गिरफ्तार
इससे पहले पुलिस ने एल्विश यादव के दो साथी ईश्वर और विनय को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि एल्विश यादव का विनय दोस्त है। वहीं, ईश्वर के संपर्क सपेरे राहुल से जुड़े हुए है। ईश्वर और विनय के द्वारा राहुल सपेरे को बुलाया जाता है। पुलिस ने पूछताछ और सबूतों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.