ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में मारी गोली

BIG NEWS : ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में मारी गोली

ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में मारी गोली

Tricity Today | गिरफ्तार आरोपी

Greater Noida News : गेटर नोएडा से समय बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस की कार्यवाही में एक बदमाश घायल हो गया है। जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं फरार बदमाश की तलाश में टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह मुठभेड़ बिसरख कोतवाली में हुई है।
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ.राजीव दीक्षित ने बताया कि बिसरख पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। दोनों युवक पुलिस को देख उल्टा भागने लगे। पुलिस की एक टीम ने घेराबंदी कर दोनों युवक को पकड़ने की कोशिश की। तभी अपराधियों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को पैर में गोली मार कर पकड़ लिया है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। इसका दूसरा साथी फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चिटहेरा गांवका आरोपी
एसीपी रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान सचिन के रूप में हुई है। यह चिटहेरा गांव का रहने वाला है। आरोपी ने पूछताछ में कई लूट की घटना को कबूला है। सचिन लूटे गए चैनों को बेचने जा रहा था। इसके खिलाफ ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। इसके पास से पुलिस को अवैध पिस्टल, 2 चैन, 2 मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.