Tricity Today | ग्रेटर नोएडा पुलिस पर भारी पड़ी अंग्रेजी मैडम
Greater Noida News : सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक विदेशी लड़की पुलिस के गले पड़ गई। अफ्रीकी मूल की विदेशी युवती ने गुरुवार शाम सड़क पर जमकर हंगामा किया। नशे की हालत में यह युवती न केवल सड़क पर उत्पात मचा रही थी। बल्कि राहगीरों से उलझ भी रही थी। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस से भी युवती उलझ रही है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस को सूचना मिली कि एक विदेशी महिला सड़क पर हंगामा कर रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि भारी भीड़ जमा थी और युवती लोगों से विवाद कर रही थी। जब पुलिस ने महिला को समझाने की कोशिश की तो उसने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता की। पुलिस के साथ भी युवती गाली-गलौज करने लगी।
पुलिस पुलिसकर्मियों ने पाया काबू
रास्ते से गुजरने वाले लोग इस स्थिति को देखकर चकित और भयभीत हो गए। कई लोग अपने वाहन छोड़कर वहां से दूर चले गए। पुलिस को महिला को काबू में करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा, लेकिन काफी प्रयासों के बाद उन्होंने महिला को शांत किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। अंत में महिला पुलिसकर्मियों को मौके पर पहुंचकर मामला शांत करना पड़ा। बताया जा रहा है कि विदेशी महिला ने पुलिस को भी अंग्रेजी में गाली दी थी।