मानसून में पार्टनर के साथ ग्रेटर नोएडा की इन रूमानी जगहों का लुत्फ लें, जानिए कहां-कहां मिलेगा दिल को सुकून

वीकेंड पर मौज-मस्ती : मानसून में पार्टनर के साथ ग्रेटर नोएडा की इन रूमानी जगहों का लुत्फ लें, जानिए कहां-कहां मिलेगा दिल को सुकून

मानसून में पार्टनर के साथ ग्रेटर नोएडा की इन रूमानी जगहों का लुत्फ लें, जानिए कहां-कहां मिलेगा दिल को सुकून

Google Images | दो दिल मिल रहे हैं

Greater Noida News : मानसून का मौसम अपने साथ रोमांस और ताजगी की फुहार लेकर आता है। इस मौसम में अपने पार्टनर के साथ कुछ खास पल बिताना और इस मौसम को और भी खास बना देता है। ग्रेटर नोएडा में रहते हैं तो यहां कुछ बेहतरीन जगहें हैं जहां आप अपने पार्टनर के साथ यादगार डेट पर जा सकते हैं।

बरसात आने से बढ़ता है प्यार
बरसात का मौसम आता है तो लगता है हवा में ठंडक के साथ प्यार घुल गया है। इस मौसम में कपल्स को साथ वक्त बिताना बेहद अच्छा लगता है। बरसात का मौसम झमाझम बारिश से सराबोर तो करता ही है, साथ ही इस मौसम में प्यार में गिरना और दिल की बातें कहना भी मन को सुहाता है। ऐसे में अगर आप यह सोच रहे हैं कि बरसात (Rain) के समय को और ज्यादा रोमांटिक कैसे बनाएं या किस तरह पार्टनर के साथ समय बिताएं तो यहां से ले लीजिए आइडिया।

बारिश के मौसम को इस तरह बनाएं रोमांटिक
  1. एकसाथ सुनें गानें 
  2. कहें दिल का हाल 
  3. डेट पर जाएं 
  4. भीग लीजिए बारिश में 
  5. शेयर करें एक ही छाता

इन जगहों पर मिलेगा रूमानी माहौल

ग्रैंड वेनिस मॉल 
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ग्रैंड वेनिस मॉल ग्रेटर नोएडा का आता है। यह मॉल काफी ज्यादा खूबसूरत है। इस मॉल में जाने के बाद आपको विदेश की याद आने वाली है। यह इटली के मशहूर शहर वेनिस की तर्ज पर बना है। यहां आप नाव में सवारी भी कर सकते हैं और राइडर आपको गीत सुनाएंगे ..दो लफ्जों की है दिल की कहानी..! ऐसे में आपको अपने पार्टनर के साथ इस मानसून के महीने में ग्रैंड वेनिस मॉल जाना चाहिए। ग्रैंड वेनिस मॉल में आप सिनेमा देख सकते हैं। कई तरीके के पकवान का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आपको वेनिस सिटी का पूरा फील आएगा।दिल्ली की ये जगह विदेशों का फ़िल देगी, एक बार मौक़ा निकल के इन Area और पते  पर जाकर तो देखिए
शहर के बीच में बसा सिटी पार्क
अगर आप इस मानसून नेचर का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको अपनी पार्टनर के साथ सिटी पार्क जाना चाहिए। ग्रेटर नोएडा के इस खूबसूरत से पार्क में आपको एक तरीके के नहीं बल्कि 70 किस्म के देशी और विदेशी फूल देखने को मिलने वाले हैं। यह सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुला रहता है। सिटी पार्क ग्रेटर नोएडा के ब्लॉक बी नवादा में स्थित है।ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी (Flower Show) -  Devbhoomisamvad.com

फाइव आयरन गोल्फ
इनडोर गोल्फ खेलने का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको अपने पार्टनर के साथ फाइव आयरन गोल्फ जाना चाहिए। यहां आप गोल्फ खेलने के साथ ही खाने का भी आनंद उठा सकते हैं। इस गोल्फ को पूरे तरीके से इंडोर लाइटिंग की मदद से डिजाइन किया गया है। यह ग्रैंड वेनिस मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है।Five Iron Golf Opens Their First Venue in India, Bringing Cutting-Edge  Virtual Golf to Greater Noida

पिंड बलूची में फूड और फन
इस मौसम में अपने पार्टनर के साथ पिंड बलूची भी डेट नाइट के लिए जा सकते हैं। यहां आपको खाने का काफी अच्छा विकल्प मिलने वाला है। साथ ही यहां कैंडल लाइट डिनर भी अपने पार्टनर के लिए प्लान कर सकते हैं। पिंड बलूची अल्फा 2 ग्रेटर नोएडा में स्थित है।PIND BALLUCHI, Varanasi - Menu, Prices & Restaurant Reviews - Tripadvisor

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.