किसानों ने बिजलीघर पर बोला धावा, जेई पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप

Ghaziabad News : किसानों ने बिजलीघर पर बोला धावा, जेई पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप

किसानों ने बिजलीघर पर बोला धावा, जेई पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप

Tricity Today | किसानों का प्रदर्शन

Ghaziabad News : विजयनगर स्थित विद्युत विभाग के बिजली घर पर तैनात जूनियर इंजिनियर पर अवैध वसूली का आरोप लगा है। भारतीय किसान संगठन एकता के सदस्यों ने मिलकर शनिवार को बिजली घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान किसान बिजलीघर पर ही धरने पर बैठ गए। जबकि जेई सूचना पा कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर किसानों को शांत कराने का प्रयास किया। 

क्या है  पूरा मामला
बिजली विभाग के जेई पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए भारतीय किसान संगठन एकता के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक यादव ने साथियों के साथ विजयनगर बिजलीघर पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को शांत कराने के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंची। किसानों ने बताया कि जेई राजीव कुमार अपने मातहतों के साथ मिलकर लोगों से अनैतिक रूप से पैसे की मांग करता है। जेई राजीव कुमार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगाए गए हैं।

सख्त कार्रवाई पर अड़े किसान
भारतीय किसान संगठन एकता के पदाधिकारी ने बताया कि जेई प्रतिदिन नये-नये तरीके या कमियां निकालकर लोगों से पैसे लूटने के चक्कर में लगे रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब तक जेई राजीव कुमार के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान पुलिस द्वारा बार-बार किसानों को समझाने की भी कोशिश की गई। इस दौरान प्रदर्शन में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक यादव सहित जिलाध्यक्ष प्रमोद चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष मयूद्दीन मलिक, कल्याण सिंह, सतीश सैन, नितिन वर्मा, हरेंद्र सिंह, अरुण, अमित, मोनू आदि शामिल हुए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.