अस्पतालों में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने मेरठ पहुंचे ग्रेटर नोएडा के किसान

बड़ी खबर : अस्पतालों में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने मेरठ पहुंचे ग्रेटर नोएडा के किसान

अस्पतालों में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने मेरठ पहुंचे ग्रेटर नोएडा के किसान

Tricity Today | मेरठ पहुंचे ग्रेटर नोएडा के किसान

Greater Noida/Meerut : ग्रेटर नोएडा के किसानों ने मेरठ में अस्पतालों में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अनशन में हिस्सा लिया। ग्रेटर नोएडा के किसान भारी संख्या में इकट्ठा होकर मेरठ में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन में समर्थन देने पहुंचे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता अतुल प्रधान ने भी भ्रष्टाचार के खिलाफ इस लड़ाई को समर्थन दिया।

11 नवंबर को भदोही में होगी पंचायत
ग्रेटर नोएडा के किसान नेता एडवोकेट सुनील फौजी ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहा है। किसानों का एक प्रतिदिनमंडल 11 नवंबर को भदोही में आयोजित हो रही एक पंचायत में हिस्सा लेने जाएगा। इस दौरान किसानों की बातों को रखा जाएगा। किसानों की महापंचायत का आयोजन कई जिलों और राज्यों में किया जा रहा है।

इन राज्यों के किसान करेंगे समर्थन 
उन्होंने बताया कि इसके बाद आगामी 7 जनवरी को आगरा में किसानों की पंचायत की जाएगी। उसके बाद लगातार सोनीपत, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, गाजियाबाद, बागपत, बिहार, पंजाब और राजस्थान के काफी किसान नेताओं का समर्थन लिया जाएगा। ग्रेटर नोएडा में रहने वाले जितेंद्र भाटी, यशपाल बीडीसी, संजय भाटी, लाला चेयरमैन, संजय नेताजी, सुरेश मास्टरजी, विजयपाल भाटी, देवेंद्र भोगपुर, मनोज भाटी चिटहैरा, राजीव भाटी, उमेश सिसौदिया, कमलेश भाटी, शीला देवी और सिंबल देवी आदि किसान मेरठ गए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.