पैदल मार्च कर जिला मुख्यालय पर की महापंचायत 

किसानों ने भरी हुंकार : पैदल मार्च कर जिला मुख्यालय पर की महापंचायत 

 पैदल मार्च कर जिला मुख्यालय पर की महापंचायत 

Tricity Today | मुख्यालय पर किसान महापंचायत करते हुए

Greater Noida News : किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बुधवार को सैकड़ों की तादाद में किसानों ने मोजर बेयर गोल चक्कर पर एकत्रित हुए। यहां से किसान पैदल मार्च करते हुए प्रदेश सरकार और प्रशाासन के खिलाफ नारेबाजी करते जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां किसानों ने अपनी छह सुत्रीय मांगों को लेकर महापंचायत शुरू कर दी।  

पुलिस की मौजूदगी में लगाए नारे 
किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण नागर ने कहा कि बुधवार को संगठन के हजारों किसान छह सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा के मोजर बेयर गोल चक्कर पर एकत्रित हुए सैकड़ों की संख्या में किसानों ने पैदल मार्च करते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में जिला मुख्यालय में प्रवेश किया और धरना स्थल पर बैठ गए। 

बिजली कंपनियों पर तानाशाही का आरोप 
इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजेश भाटी ने कहा कि क्षेत्र के किसान शिक्षा स्वास्थ्य एवं रोजगार बिजली कंपनियों की तानाशाही के खिलाफ जमा हुए हैं अगर समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं किया गया तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। दोपहर करीब तीन बजे पुलिस, प्राधिकरण और प्रशासन के अधिकारियों ने किसानों के बीच पहुंचकर वार्ता की। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह ने सभी छह सूत्रीय मांगो पर जिलाधिकारी की मौजूदगी में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ जल्द बैठक कराने का आश्वासन दिया है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.